धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पोस्टिंग के बाद पूरा एक्शन मोड में दिख रहे है। हर दिन अलग कार्य कर लोगो को चौका रहे है। ऐसा ही सोमवार को देखने को मिला। एसएसपी के निर्देश पर धनबाद पुलिस आधी रात को सड़क पर उतरकर एंटी क्राइम चेकिंग लगा दी। इस दौरान ग्रामीण एसपी कपील चौधरी व सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई जगहों पर जांच अभियान चलाया गया।इस विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की है और इस दौरान कई चार पहिये वाहनों से काला शीशा (ब्लैक फिल्म) को हटाया गया। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव रोकथाम के लिए भी वाहन चालकों की जांच की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


