रजरप्पा। रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस विधायक ममता देवी को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन के पश्चात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा की गई। पार्टी ने ममता देवी को बिहार में आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक ममता देवी ने कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, मैं पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर बिहार में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकूं।उन्होंने आगे कहा कि एआईसीसी द्वारा तय की गई प्राथमिकताओं और रणनीतियों को जमीन पर उतारना ही मेरी प्राथमिकता होगी।विधायक ममता देवी को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व और अनुभव से बिहार में पार्टी को नया बल मिलेगा। जिसकी जानकारी काग्रेस मिडिया चैयरमेन सह प्रवक्ता व बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


