पतरातू। पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के कारण डैम भर गया। साथ ही इसके मुख्य जलस्रोत नलकारी और घाघरा नदी से लगातार पानी आने के कारण पतरातू डैम के जलस्तर में वृद्धि होती जा रही है। वर्तमान समय में डैम का जलस्तर 1327.60आर एल से पार हो चुका है। इसको देखते हुए पतरातू डैम के आठ फाटक में से चार और पांच नंबर फाटक को 2- 2 इंच खोलकर जल की निकासी की जा रही है। डैम का जल जमाव क्षमता 1332 आर एल है। यह जानकारी पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के संपदा पदाधिकारी विवेक कुमार ने जानकारी दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


