रामगढ़। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज एवं एसपी अजय कुमार की उपस्थिति में जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में डीसी फैज अक अहमद मुमताज एवं एसपी अजय कुमार ने सभी को आगामी मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा अंतराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ अवेयरनेस लेक्चर और रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण से वातावरण में होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सभी को अंतराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्लास्टिक का उपयोग खाद्य श्रृंखला के लिए एक गंभीर खतरा है सचिव प्रियंका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक का उपयोग खाद्य श्रृंखला के लिए…
रामगढ़। रोटरी क्लब रामगढ़ सेंट्रल ने हाल ही में आयोजित रोटरी जिला 3250 अवॉर्ड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पवन अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब ने पूरे ज़िले का मान बढ़ाया। क्लब को ‘बेस्ट क्लब और ‘टीम 11 चैंपियन क्लब (60 से अधिक सदस्य)’ का ख़िताब मिला। क्लब को ‘बेस्ट क्लब और ‘टीम 11 चैंपियन क्लब (60 से अधिक सदस्य)’ का ख़िताब मिला। यह सम्मान क्लब की वृद्धि, सदस्य योगदान और सक्रियता के लिए दिया गया। उल्लेखनीय पुरस्कार ‘सर्वाइकल कैंसर प्रिवेंशन अवॉर्ड’ रहा, जो एचपीवी वैक्सीनेशन परियोजना के सफल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने अपने देश के सर्वोच्चे पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो चुकी है. इस बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने घाना का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सवा सौ करोड़ वासियों को समर्पित किया है. इस दौरान भारत और घाना में द्विपक्षीय वार्ता के बाद 4 अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।
जमशेदपुर। जमशेदपुर में एक दर्जन से अधिक थानेदार का तबादला किया गया है. एसएसपी पीयूष पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है. अमित कुमार चौधरी को बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। सचिन कुमार दास को एमजीएम, अविनाश कुमार को परसुडीह, बैजनाथ कुमार को जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है. मो० फैज अहमद सीसीआर, मधुसूदन डे को जुगसलाई यातायात थाना, गुलाम रब्बानी खान को पटमदा अंचल निरीक्षक, निरंजन कुमार को सीतारामडेरा, भूषण कुमार को बिष्टुपुर साईबर अपराध थाना, बिरेन्द्र कुमार को सिदगोड़ा थाना, नित्यानन्द प्रसाद को मानगो थाना, बंश नारायण सिंह को घाटशिला थाना, शैलेन्द्र को यातायात थाना प्रभारी गोलमुरी,…
धनबाद। मुहर्रम को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को न्यू टाउन हॉल आयोजित की गई। बैठक में धनबाद डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार समेत सभी पदाधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे। निर्धारित रूट एवं समय का पालन करना सुनिश्चित करेंगे इस अवसर पर डीसी ने कहा कि सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट एवं समय का पालन करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी त्योहार से पहले रूट का भौतिक सत्यापन भी कर लेंगे. एसएसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया में दुष्प्रचार, भ्रामक प्रचार, किसी की धार्मिक भावना को आहत…
रामगढ़। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में बुधवार की दोपहर को तेज रफ़्तार से आ रहे एक सरिया लदा ट्रेलर संख्या एनएल 01एएफ 4593 का अचानक ब्रेकफेल हो गया। इससे ट्रेलर पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ का परिचय देते हुए घाटी में आगे-पीछे चलन रहे दर्जनों वाहनों को अपनी चपेट में लेने से बचा लिया। इससे घाटी में आज एक ब़ड़ा हादसा होने से टल गया। कई राहगिरों की जान बच गई। लगभग दो किमी तक ब्रेकफेल ट्रेलर को नियंत्रित करने के बाद गंडके मोड़ के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे…
पटना। बिहार की राजनीति में एक और नया मोड़ आ गया है. यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने औपचारिक रूप से जनसुराज पार्टी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है. अपने स्पष्ट तेवर और जन मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाले मनीष कश्यप अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप ने एक तस्वीर पोस्ट की है. अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श के बाद मैं यह घोषणा करता हूं कि 7 जुलाई को औपचारिक रूप से जन सुराज से जुड़ रहा हूं।
रामगढ़। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) में रामगढ़ के मुखर मजदूर नेता संतोष महतो को केंद्रीय विस्तार कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बीकेएमएस के महामंत्री एवं जेएलकेएम श्री जयराम महतो और अध्यक्ष अजय महतो द्वारा की गई। जिसपर मजदूरों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। संतोष महतो की नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में मजदूर आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी संतोष महतो, जो लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं, उनकी यह नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में मजदूर आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान…
रामगढ़। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर रोटरी सेंट्रल के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 18वीं बार रक्तदान कर अपने जन्मदिवस को यादगार बनाया। अमित साहू ने बताया कि आज के दौर में भी रक्तदान करने को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच लाने के लिए आज हम अपने जन्मदिवस पर रक्तदान कर रहे हैं।

