Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई नंदिनी की मां गीता देवी, कारोबारी से 80 लाख के ठगी का लगा है आरोप, रामगढ़ पुलिस की कार्यवाई से खुश है कारोबारी, पढ़े क्या है पूरा मामला।
#ब्रेकिंग न्यूज़

आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई नंदिनी की मां गीता देवी, कारोबारी से 80 लाख के ठगी का लगा है आरोप, रामगढ़ पुलिस की कार्यवाई से खुश है कारोबारी, पढ़े क्या है पूरा मामला।

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 1, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। थाना क्षेत्र के रांची रोड के व्यवसायी रविंद्र साहू से 80 लाख ठगने वाली नंदिनी साहू की मां गीता देवी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी की रकम गीता देवी के खाते में भी गई थी। उनके खाते में 4.50 लाख रुपए गए थे। उस रकम का फिक्स डिपॉजिट किया गया है। गीता देवी को पुलिस ने अभियुक्त बनाया और उन्हें जेल भेज दिया। साथ ही उस रकम को बैंक में ही फ्रीज कर दिया गया है। मंगलवार को रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि ठगी के इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अनुसंधानकर्ता मंजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हो रही है। अभी तक इस मामले में तीन अन्य अपराधी अनिकेत वर्मा, सूरज कुमार साहू और नंदिनी साहू फरार हैं। उन तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

नंदिनी का परिवार सब्जी बेचने का करता है काम

पुलिस की तफ्तीश में अभी तक यह बात स्पष्ट हो गई है शातिर ठग गिरोह का संचालन करने वाली नंदिनी के कई रूप हैं उसका पूरा परिवार सब्जी बेचता है। यह धंधा तो सिर्फ एक दिखावे का था। मां गीता देवी, बेटा आकाश साहू, बेटी नंदिनी सब मिलकर प्रबुद्ध नागरिकों को लूटने का काम करते थे। रामगढ़ पुलिस ने जब नंदिनी के घर में छापेमारी की तो वह फरार थी। लेकिन उसकी मां गीता देवी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पूछताछ के दौरान गीता देवी ने पहले तो अपनी बेटी नंदिनी को पुलिस के सामने निर्दोष बताया। साथ ही कंप्यूटर पर काम करने वाली एक मामूली लड़की की तरह बताया। लेकिन जब पुलिस के सवाल शुरू हुए तो गीता देवी के भी होश उड़ गए।

ठगी के पैसे से खरीदी गई 14 डिसमिल जमीन, एक्सयूवी 300

मार्च महीने में लगभग 80 लाख रुपए सात अलग-अलग अकाउंट में रविंद्र साहू ने भेजे। अनिकेत वर्मा, सूरज साहू, नंदिनी साहू, आकाश साहू, शनि करमाली, कोमल कुमारी और एक अन्य व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे। नंदिनी साहू की मां गीता देवी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसके खाते में 4.5 लाख रुपए भेजे गए थे। मार्च महीने में पूरा ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद नंदिनी ने धनबाद में ही 14 डिसमिल जमीन का रजिस्ट्री करवाया। इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी 300, बुलेट बाइक, ब्रांडेड जूते, कपड़े, महंगे जेवर तक इस खरीददारी में शामिल हैं।

अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है अनिकेत, कई लोगों के साथ हैं संबंध

ठग गिरोह का मुख्य सरगना के रूप में दो लोगों का किरदार पुलिस को भी समझ में आ गया है। अनिकेत वर्मा सबसे बड़ा मास्टरमाइंड है। उसकी निजी जिंदगी भी ठग वाली प्रवृत्ति की ही है। उसने शादी की और फिर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। उसके मोबाइल डिटेल से जितने डाटा पुलिस को मिले हैं, उसे यह स्पष्ट है कि अनिकेत के कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। हालांकि वह अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। नंदनी साहू के भी शौक कम नहीं है। वह भी ब्रांडेड कपड़े, महंगे जूते और हाई-फाई लाइफस्टाइल जीती है। जब उन दोनों की गिरफ्तारी होगी तो पुलिस को उम्मीद है कि किसी फिल्मी कहानी की तरह ठगी की वारदात का पटाक्षेप होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.