रामगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में डॉक्टर डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, संजय अग्रवाल,विजय कुमार, डॉ के चंद्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हेल्थ इज वेल्थ , डॉक्टर्स हर पल आपके साथ है। लोगों को अपना ध्यान रखना अति आवश्यक हैं। रोटरी रामगढ़ मानव सेवा के लिए हमेशा से तत्पर हैं । मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने किया
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, डॉ मृत्युंजय ठाकुर, डॉ के चंद्रा, डॉ एके बरेलिया, डॉ आलोक रतन चौधरी, डॉ वीके सिन्हा, डॉ रोशन झा, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ निधि बजाज,डॉ खुर्शीद हसन, डॉ जितेंद्र गुप्ता, डॉ अशोक चौधरी, डॉ केके सिंह, डॉ रोहित सेंगर, डॉ सुधीर आर्य, डॉ सांत्वना शरण,डॉक्टर पूजा बंसल, सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए प्रिंस अग्रवाल, सीए अमन बाउंडिया,सीए सुजीत गर्ग, सीए वर्षा गर्ग, सीए आकाश अग्रवाल आदि शामिल है। मौके पर संजय अग्रवाल, विजय कुमार,प्रदीप सिंह,संजय जैन,अनिल गर्ग ,राहुल जैन,संजय शर्मा,विजय पोद्दार, निलांजन दत्ता,राजेंद्र जैन,मदन माहेश्वरी,संतु भाई मानिक, कांता सोबती,संजय कुमार,राजेश मोदी,आशीष दास,सुनीता जैन, संजना अग्रवाल,शुभम अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।


