टोरी साईडिंग पर घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, घटना से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे लातेहार। लातेहार के चिरो मोड़ स्थित यात्री शेड के पास से हथियार के साथ राहुल सिंह का आधा दर्जन गुर्गा पकड़ा गया है. टोरी साईडिंग पर घटना को अंजाम देने के लिए सभी अपराधी जुटे थे। ये अपराधी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधी में लोहरदगा थाना क्षेत्र के अलीनगर कुटमु निवासी मो० शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी, मो० मोजम्मिल अंसारी, गुमला थाना क्षेत्र के हेठजोरी निवासी नितेश उराँव, लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर निवासी तरुण यादव और ढोटी निवासी मनोज तुरी का…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। सैमसंग अपने नई तकनीक के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से ग्राहकों का ध्यान उस ओर बरबस चला जाता है। इस बार सैमसंग ने एआई फीचर के साथ एफ सीरीज टीवी लॉन्च किया है। गुरुवार को रामगढ़ में नारायणी परिसर में स्थित नेशनल एजेंसी में सैमसंग कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सैमसंग के ब्रांच हेड मिथलेश तिवारी, एएसएम प्रियंक, आरएसओ प्रफुल्ल कुमार, डिस्ट्रीब्यूटर रवि अग्रवाल सैमसंग एक्सक्लुसिव डीलर आशीष मित्तल मौजूद थे। आधुनिक तकनीक से लैस सैमसंग एफ सीरीज की टीवी में एआई की सुविधा उपलब्ध है, जो नॉर्मल पिक्चर्स को…
रामगढ़। देश में नया क्रिमिनल लॉ बन गया है। अब अगर अपराधियों को सजा दिलाना है तो ई-साक्ष्य ऐप को लेकर भी पुलिस पदाधिकारी को जागरूक होना होगा। यह बातें गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी अजय कुमार ने कही। अब अपराधियों को बेहतर तरीके से सजा दिलाई जा सकती है उन्होंने बताया कि न्यू क्रिमिनल लॉ के तहत ही अब अपराधियों को बेहतर तरीके से सजा दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जाना है। साथ ही कोयला, बालू और पत्थर के तस्करों पर…
राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को पकड़ने वाले 11 पदाधिकारी हुए सम्मानित रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में दहशत फैलाने वाले 6 अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया है। गुरुवार को क्राइम मीटिंग के बाद उन्होंने राहुल दुबे गैंग पर लगाम लगाने वाले पुलिस पदाधिकारियों की प्रशंसा की। एसपी ने बताया कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में 6 अपराधियों को एसआईटी के द्वारा पकड़ा गया था। साथ ही दो पिस्टल, पांच राउंड जिंदा गोली, मोटरसाइकिल, मोबाइल, घटना के समय पहने हुए कपड़े…
जमीन विवाद में लाठीबाजी कर थाना पहुंचा दोनों पक्ष, पुलिस जाँच में जुटी पतरातू। पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ गांव में पुर्व मुखिया कमालुद्दीन अंसारी के परिजन और उप मुखिया रकीबुन निशा के परिजनों के साथ जमीन विवाद को लेकर आपसी बहस के बाद झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। घायल लोगों का ईलाज निजी अस्पताल में करवाया गया है। बताया जाता है कि तालाटांड़ खाता नंबर 65, प्लॉट नंबर 153 जो ढाई एकड़ बंदोबस्ती जमीन है।…
कुजू: अलंकार शिव- दुर्गा मंदिर. डटमा मोड़, कुजू. में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मंदिर में पंडित पप्पू पांडे के द्वारा बाबा का जलाभिषेक और प्रसाद वितरण हुए. विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने भी जगह जगह गुरु पूजन का अनुष्ठान किया. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर पुण्य- लाभ अर्जित किया. अलंकार शिव- दुर्गा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे आरती से हुआ. बाबा का पूजन और सभी नदियों का आह्वान कर घट स्थापना हुई. फिर सत्यनारायण भगवान व्रत कथा के बाद हवन, बाबा का महाभिषेक दूध, चंदन, दही, नीबू पानी, नारियल पानी,…
गोला। गोला के टोनागातू स्थित इनलैंड पावर प्लांट के बड़े वाहनों के अवागमन से बरियातू तक सड़क काफ़ी जर्ज़र अवस्था में पहुंच गई है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने बरियातू के समीप सड़क को जाम कऱ दिया। जाम सोमवार दोपहर से शुरू हुआ। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण रात दिन सड़क पर मौजूद रहकर प्लांट प्रबंधन का विरोध किया। उक्त पथ को जाम किये जाने के बाद प्लांट का माल ढूंलाई पूरी तरह से बाधित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण ग्रामीणों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। प्लांट गेट से बरियातू…
कुजू। आरा-नयामोड़ फोरलेन चौराहे पर नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला का सोने की चेन छीनकर भाग निकले। इस संबंध में पीड़िता शिक्षक की पत्नी ने कुजू ओपी में आवेदन दी गई। जानकारी के अनुसार, डीएवी आरा के शिक्षक विजय कुमार अपनी पत्नी स्वाति व पुत्र के साथ शाम करीब 4 बजे बाइक से रामगढ़ जा रहे थे। इसी बीच विजय कुमार बाइक से नयामोड़ पहुंचे हीं पीछे से आ रहे केटीएम बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने स्वाति देवी के गले पर झपटामार सोने की चेन लेकर भाग निकला। इस मामले में महिला ने कुजू ओपी में आवेदन दिया…
माफिया राज का अंत और जनता के लिए नए मकानों की शुरुआत ये है CM योगी का मास्टर स्ट्रोक लखनऊ। डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीन पर योगी सरकार ने गरीबों के लिए आशियाना तैयार किया है.. LDA ने इस जमीन पर EWS वर्ग के लिए 72 फ्लैट्स का निर्माण करवाया है.. जिसकी आवंटन प्रक्रिया अगले महीने शुरू होने वाली है. LDA ने करीब 72 फ्लैट यहां पर बनाए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ये 72 फ्लैट बना दिए गए हैं और अगस्त में इसका आवंटन प्रक्रिया और पंजीकरण कार्रवाई शुरू हो जाएगी. जिस जमीन…
रामगढ़। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कोल इंडिया के चेयरमैन से मुलाकात कर प्रमुख मांगों को मांग पत्र के माध्यम से मांगा है। जिसमें मांडू विधानसभा में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की है। ताकि क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मांडू में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की गई। इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। बंद पड़ी कोलवरियों को पुनः चालू करने की मांग लइयो कोलवरी, सिरका…

