रामगढ़। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कोल इंडिया के चेयरमैन से मुलाकात कर प्रमुख मांगों को मांग पत्र के माध्यम से मांगा है। जिसमें मांडू विधानसभा में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की है। ताकि क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मांडू में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की गई। इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
बंद पड़ी कोलवरियों को पुनः चालू करने की मांग
लइयो कोलवरी, सिरका कोलवरी तथा काजू बागान कोलवरी जैसे क्षेत्र की प्रमुख खदानों को दोबारा सुचारू रूप से चालू करने की मांग की गई। इन खदानों के पुनः संचालन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। हाल ही में घटना घटित जो हुआ था करमा कोलवरी में उसके लिए भी बात को रखें, और करमा कोलवरी के अधिग्रहित क्षेत्र का घेराव करने तथा उचित मुआवजे को बात को रखें।सीसीएल में पूर्व की भांती ही सुरक्षा जवानों को लिया जाए। पुंडी कोलयरी का 500 करोड़ रुपया जमा है और बाकी 1500 करोड़ बाकी है। वो जल्द जमा करवा कर काम चालू कराने का आश्वासन दिए। चेयरमैन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। यह पहल मांडू क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


