माफिया राज का अंत और जनता के लिए नए मकानों की शुरुआत ये है CM योगी का मास्टर स्ट्रोक
लखनऊ। डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीन पर योगी सरकार ने गरीबों के लिए आशियाना तैयार किया है.. LDA ने इस जमीन पर EWS वर्ग के लिए 72 फ्लैट्स का निर्माण करवाया है.. जिसकी आवंटन प्रक्रिया अगले महीने शुरू होने वाली है. LDA ने करीब 72 फ्लैट यहां पर बनाए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ये 72 फ्लैट बना दिए गए हैं और अगस्त में इसका आवंटन प्रक्रिया और पंजीकरण कार्रवाई शुरू हो जाएगी. जिस जमीन पर कभी माफिया मुख्तार अंसारी का कब्जा था, वहां अब 72 शानदार फ्लैट्स तैयार हो चुके हैं.. जिनकी फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है
.
.
2020 में मुख्तार अंसारी की कब्जाई हुई जमीन पर बुलडोजर चलाया था.. उसके बाद जिस जमीन को सरकारी घोषित किया गया था अब यहां पर फ्लैट गरीबों के लिए बनकर के तैयार हो चुका है. डालीबाग की इस प्राइम लोकेशन पर ये जमीन वर्षों तक मुख्तार अंसारी और उसके बेटों अब्बास और उमर अंसारी के अवैध कब्जे में थी.. 2023 में लखनऊ जिला प्रशासन और पुलिस ने इस अवैध निर्माण को ढहा दिया था. LDA ने इस जमीन पर एक साल में 72 फ्लैटों का निर्माण कराया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समर्पित होंगे.. हर फ्लैट में मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं ताकि शहरी गरीबों को गरिमामयी जीवन मिल सके.. इन फ्लैट्स की आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर अब गरीबों का हक होगा.. माफिया राज का अंत, और जनता के लिए नए मकानों की शुरुआत ये है CM योगी का मास्टर स्ट्रोक


