गोला। गोला के टोनागातू स्थित इनलैंड पावर प्लांट के बड़े वाहनों के अवागमन से बरियातू तक सड़क काफ़ी जर्ज़र अवस्था में पहुंच गई है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने बरियातू के समीप सड़क को जाम कऱ दिया। जाम सोमवार दोपहर से शुरू हुआ। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण रात दिन सड़क पर मौजूद रहकर प्लांट प्रबंधन का विरोध किया। उक्त पथ को जाम किये जाने के बाद प्लांट का माल ढूंलाई पूरी तरह से बाधित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण ग्रामीणों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। प्लांट गेट से बरियातू चौक तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है। जगह जगह दर्जनों गड्डे हो गए है। कीचड़ इतना कि पैदल चलना भी यहाँ मुश्किल है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि प्लांट प्रबंधन को इसकी सुचना कई बार दी गई। लेकि न इसपर कोई पहल नहीं की गई। तीन दिनों तक चले यह जाम बुधवार दोपहर को समाप्त कर दिया गया। इसके बाद अवागमन शुरू हुआ। प्रशासन की उपस्थिति में यह समझौता हुआ कि बरसात के बाद इस पथ को अविलम्ब बनाया जायेगा। तत्काल अभी गड्डो को भर कऱ काम चलने पर सहमति बनी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


