टोरी साईडिंग पर घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, घटना से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे
लातेहार। लातेहार के चिरो मोड़ स्थित यात्री शेड के पास से हथियार के साथ राहुल सिंह का आधा दर्जन गुर्गा पकड़ा गया है. टोरी साईडिंग पर घटना को अंजाम देने के लिए सभी अपराधी जुटे थे।
ये अपराधी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी में लोहरदगा थाना क्षेत्र के अलीनगर कुटमु निवासी मो० शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी, मो० मोजम्मिल अंसारी, गुमला थाना क्षेत्र के हेठजोरी निवासी नितेश उराँव, लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर निवासी तरुण यादव और ढोटी निवासी मनोज तुरी का नाम शामिल है।
हथियार बरामद
आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी पिस्टल, 6 गोली, 4 मोबाईल, एक Pulsur (JH07M 3104), TVS NTORQ 125 स्कूटी (JH01EF 6246) और 15000 नगदी पुलिस ने बरामद किया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के निर्देश पर कुछ अपराधी हरवे हथियार के साथ लैश होकर चिरो मोड़ स्थित यात्री शेड के पास बैठे हैं. वे लोग सिगरेट एवं शराब पी रहे हैं तथा चन्दवा थाना क्षेत्र के टोरी साईडिंग जहाँ पर 10 जून को रंगदारी के लिए फायरिंग किया था. परंतु रंगदारी नहीं मिलने के कारण पुनः वहाँ पर गोलीबारी एवं लूटपाट की योजना बना रहा है. वहाँ पर कुछ बाइक एवं स्कूटी भी खड़ी है. तुरंत जाने पर पकड़े जा सकते हैं. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल सभी आरोपी को चन्दवा स्थित टोरी साईडिंग में गोलीबारी एवं लूटपाट करने की योजना बनाते हुए हथियार, मोबाईल, बाइक एवं स्कूटी के साथ पकड़ा गया. मनोज तुरी का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध बालूमाथ और चन्दवा थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.


