कुजू: अलंकार शिव- दुर्गा मंदिर. डटमा मोड़, कुजू. में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मंदिर में पंडित पप्पू पांडे के द्वारा बाबा का जलाभिषेक और प्रसाद वितरण हुए. विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने भी जगह जगह गुरु पूजन का अनुष्ठान किया. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर पुण्य- लाभ अर्जित किया. अलंकार शिव- दुर्गा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे आरती से हुआ. बाबा का पूजन और सभी नदियों का आह्वान कर घट स्थापना हुई. फिर सत्यनारायण भगवान व्रत कथा के बाद हवन, बाबा का महाभिषेक दूध, चंदन, दही, नीबू पानी, नारियल पानी, शहद, उदी, गंगाजल आदि से हुआ. दोपहर में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण हुआ. शाम को पालकी निकली. रात को शेज आरती से गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रमों का समापन हुआ. इसके साथ ही लोग माता दुर्गा की भक्ति में डूब गये. भक्ति गीत से माहौल भक्तिमय हो गये थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के आयोजक मंडली के श्री इंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, अंशु गुप्ता, व्यवस्थापक मनोज सिंह, कृष्ण गुप्ता, अनुज गुप्ता, राजीव गुप्ता, नितेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, कुशाग्र तेजस, अभिनव गुप्ता, अर्णव गुप्ता, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, आकाश ओझा, राहुल कुमार सिंह, अनुज विश्वकर्मा, आयुष शर्मा, विक्की ओझा. विद्याभूषण त्रिवेदी, जयकुमार ओझा, राजा ओझा, ज्योति ओझा, कुलदीप प्रसाद, अविनाश चौबे, अंगेश्वर सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप गुप्ता, बम-बम झा, नितेश गुप्ता, नैतिक सिंह, अदिति गुप्ता, नैंसी सिंह, टेनी डेनीवाल, आशीष सिंह, राजकुमार सिंह, गोलू कुमार. नमन कुमार आदि मुख्य रूप से मौके पर मौजूद थे
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


