बिना माइनिंग चालान के एक भी खनिज लदा वाहन चेकपोस्ट से पार नहीं हो:निधि द्विवेदी पाकुड़ । पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के काशिला और कुसमा फाटक खनन चेकपोस्ट का औचक जांच किया । जांच के दौरान चेकपोस्ट में तैनात अधिकारी से संधारित पंजी एवं सीसीटीवी कैमरा की जानकारी ली। चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना माइनिंग चालान के एक भी खनिज लदा वाहन चेकपोस्ट से पार नहीं हो। एसपी के द्वारा माइनिंग चेकपोस्ट का औचक जांच किए जाने से बगैर माइनिंग के पत्थर ढुलाई करने वाले…
Author: खबरबोल एडिटर
पत्रकारों की समस्याओं और आपदा मित्र प्रशिक्षण पर हुई विशेष चर्चा* *रामगढ़।* प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू ने सोमवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके हितों की रक्षा और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। क्लब के अध्यक्ष ने पत्रकारों के चुनौतियों से डीसी को कराया अवगत अध्यक्ष बीरू कुमार ने जिले में कार्यरत पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान होने वाली चुनौतियों, सुरक्षा की आवश्यकता, प्रशासनिक सहयोग और सम्मानजनक व्यवहार जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा। डीसी ने पत्रकारों की…
पुलिस का दावा शूटरों की हो चुकी है शिनाख्त, जल्द होंगे खुलासे पटना: गोपाल खेमका शवयात्रा में पहुंचे रौशन कुमार नामक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. पटना पुलिस रौशन कुमार को उस वक्त पकड़ा जब वह गोपाल खेमका की शवयात्रा में फूल-माला लेकर आया था. पुलिस को रौशन पर शक हुआ तो उसे उठा कर गांधी मैदान थाने ले गया। पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने का शक फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर वह वहां क्यों पहुंचा. पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने के लिए तो वह नहीं आया था. वही गोपाल खेमका के छोटे बेटे…
देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. कांवड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराने की कवायद तेज कर दी गई है. मेले में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की नज़र इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और हर गतिविधि पर नजर रखेगी. झारखंड के देवघर और दुमका में मेले में सुरक्षा को लेकर 11024 पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. सिर्फ देवघर में 8704 पुलिस पदाधिकारी ओर जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमे 96 इंस्पेक्टर, 750 एसआई ओर एएसआई, 1101 सशस्त्र बल,…
रामगढ़ एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को चेताया, अवैध खनन हुआ तो सीधी कार्रवाई रामगढ़। सीसीएल कुजू प्रक्षेत्र में करमा परियोजना में चाल धंसने की घटना की जांच जिला प्रशासन के द्वारा कराई गई। इस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि सीसीएल के पदाधिकारियों की लापरवाही की वजह से कोयला का अवैध खनन हो रहा था। इस दौरान चाल धंसा और चार ग्रामीणों की मौत हो गई। सीसीएल अपने प्रक्षेत्र की सुरक्षा करने में ना सिर्फ नाकामयाब रहा, बल्कि उसके द्वारा घोर लापरवाही भी बरती गई। इस मामले में मांडू अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह के बयान पर कुजू…
गिरिडीह: गिरिडीह में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा हो गया. यहां जुलूस में निकाले जाने वाला ताजिया 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आ गया. इसके संपर्क में आने से एक व्यक्ति की जान चली गयी. जबकि कई लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज चल रहा है। क्या है मामला गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुहर्रम जुलूस में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये.एम। घायलों में दो की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार, जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के चाकोसिंघा में मुहर्रम…
अपराधियों का धमकी :कोयला कारोबारियों को राहुल दुबे गिरोह की चेतावनी बिना संपर्क काम किया तो खोल देंगे खोपड़ी Ranchi: बारियातू थाना क्षेत्र के सीसीएल प्रभावित फुलबसिया रेलवे साइडिंग के समीप शनिवार रात अपराधियों ने तीन खड़ी खाली हाइवा में से एक को आग लगाकर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार तीन अपराधी रेलवे साइडिंग के समीप पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इसी क्रम में अपराधियों ने एक खाली खड़ी हाइवा (JH-02 BR 9715) में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। अपराधियों ने घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा अपराधियों…
रामगढ़। सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा परियोजना में अवैध खनन के दौरान हुई चार लोगो की मौत के मामले में जारी आंदोलन शनिवार की रात करीब दो बजे प्रबंधन, प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच हुई सफल वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। कुल 8 लाख रुपये की मुआवजे पर बात बनी है। जिसमें मृतकों के परिजनों को सीसीएल प्रबंधन 1.70 -1.70 लाख रुपये कर के देगी। जबकि प्रखंड प्रशासन 30-30 हज़ार रुपये कर के देगी। कुल 8 लाख रुपये की मुआवजा पर सहमति बनी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को एक एक सदस्य को आउटसोर्सिंग में काम देने…
रामगढ़। पप्पू यादव ने महाराष्ट्र में हिन्दी भाषियों पर हमले को लेकर राज ठाकरे पर निशाना साधा और चुनौती दी कि वह गुंडागर्दी बंद करें, अन्यथा मुंबई आकर उनकी हेंकड़ी निकाल देंगे. पप्पू यादव ने महाराष्ट्र में हिन्दी बोलने वालों पर हमले को लेकर राज ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को कहा, “महाराष्ट्र में हिन्दी भाषियों पर राज ठाकरे के लोग हमला कर रहे हैं, मैंने राज ठाकरे को चैलेंज किया है, वह यह गुंडागर्दी बंद करें, अन्यथा मैं मुंबई आकर उनकी सारी हेंकड़ी निकाल दूंगा!
घटना के बाद राहत कार्य में जुटी पुलिस, जबकि अपनी बचाव में जुटे है सीसीएल अधिकारी रामगढ़। सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। सीसीएल की लीज एरिया में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। ग्रामीण आनन फ़ानन में तीन शव को लेकर निकाल ले जाने की सूचना है। जबकि एक शव को घटना स्थल पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। वही सीसीएल अधिकारी अपने बचाव में जुटे है। क्या है मामला…

