जमीन विवाद में लाठीबाजी कर थाना पहुंचा दोनों पक्ष, पुलिस जाँच में जुटी
पतरातू। पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ गांव में पुर्व मुखिया कमालुद्दीन अंसारी के परिजन और उप मुखिया रकीबुन निशा के परिजनों के साथ जमीन विवाद को लेकर आपसी बहस के बाद झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। घायल लोगों का ईलाज निजी अस्पताल में करवाया गया है। बताया जाता है कि तालाटांड़ खाता नंबर 65, प्लॉट नंबर 153 जो ढाई एकड़ बंदोबस्ती जमीन है। इस जमीन पर दोनों पक्ष के लोग दावा ठोक रहे हैं। झगड़े की सूचना पर पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों ही पक्षों में अपने बीच चल रहे हैं जमीन विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए कहा। खबर लिखे जाने पर दोनों पक्षों की और से मिली शिकायत पर पतरातू पुलिस जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


