आफताब अंसारी मामला: रामगढ़ पहुंची कांग्रेस पार्टी की जांच कमेटी दल
पुलिस कस्टडी से कैसे भागा आफताब अंसारी, थाना पहुंच कर ली जानकारी
रामगढ़। रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी की मौत की रहस्य को जानने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश कमेटी द्वारा गठित टीम रामगढ़ पहुंचे।टीम में शामिल सदस्यों ने सबसे पहले आफताब अंसारी के परिजन से मिलने लारी पहुंचे। इसके बाद आफताब अंसारी के परिजनों से घटना के बाबत पूरी जानकारी प्राप्त किया।

परिजनों को दिलाया न्याय का पूरा भरोसा
साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया कि आपके साथ पूरा न्याय होगा।दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
थाना से कैसे भाग आफताब अंसारी, ली पूरी रिपोर्ट
आफताब अंसारी के परिजनों से मिलने के बाद कांग्रेस की जांच कमेटी सीधे रामगढ़ थाना पहुंचे। इसके बाद थाने में अवस्थित हाजत का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली।
पुलिस पदाधिकारियों के जबाव से असंतुष्ट दिखी जांच कमेटी
इसके बाद अधिकारियों से जांच दल ने पूछा कि आफताब अंसारी पुलिस को चकमा देकर कैसे भाग गया। ऐसा तो नहीं की पुलिस की लापरवाही से आफताब भागने में सफल रहा हो या फिर कोई साजिश के तहत घटना का अंजाम दिया गया है? जिस पर पुलिस अधिकारियों ने आफताब की भागने की पूरी कहानी जांच कमेटी के समक्ष रखा। जिससे जांच कमेटी में शामिल सदस्य असंतुष्ट दिखे।

थाना निरीक्षण के बाद सीधे यौन शोषण पीड़िता के घर पहुंची जांच कमेटी
जांच दल में शामिल सदस्य थाना के बाद हेसला स्थित यौन शोषण पीड़िता की आवास पहुंचे। इसके बाद यौन शोषण के पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़िता की आपबीती सुनकर के बाद जांच दल में शामिल सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि आप घबराएं नहीं, आपके साथ न्याय होगा।
पुरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट प्रदेश कमेटी को बंद लिफाफा में सौपा जायेगा: जांच दल
जांच दल में शामिल सदस्यों ने बताया कि पुरे प्रकरण कि जांच रिपोर्ट प्रदेश कमिटी को एक बंद लिफाफा में दिया जायेगा। जांच दल में खिजरी विधायक राजेश कश्यप, प्रदेश महासचिव राजेश कुमार गुप्ता ऊर्फ छोटू, राजेश तुलस्यान के अलावे रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।


