रजरप्पा। सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में गुरुवार को विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा प्रांतीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया किया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, कोषाध्यक्ष सह पुरातन छात्र आशीष झा, अशोक कुमार, गौतम चौधरी, आज़ाद कुमार, तापस मौजूद थे। इस दौरान पूर्व छात्र सह युवा समाजसेवी अशोक कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपित किए गए और सभी ने इन पौधों को वृक्ष बनाने तक उनकी सतत देखरेख का सामूहिक संकल्प भी लिया। वही विद्यालय प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा की पर्यावरण का संरक्षण आज सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हमारे पूर्व छात्रों द्वारा किया गया यह सामूहिक प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि यह समाज के अन्य लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत का कार्य करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमरदीप नाथ शहदेव, शशिकांत, स्वेता पंडा के अलावे पुरातन छात्र गौतम चौधरी, आज़ाद कुमार, तापस सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


