रामगढ़। पुलिस द्वारा 3 दिन पहले गिरफ्तार किए गए हिंदू नेता राजेश सिन्हा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बुधवार को जमानत मिलने के बाद शाम को वह जेल से बाहर आ गए। राजेश सिन्हा के अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जमानत के लिए कोर्ट के सामने कई तथ्य रखें। सबसे मुख्य तथ्य यह था कि केस दर्ज करने वाली महिला ने जो बातें आवेदन में लिखी थी और पुलिस ने जो धारा उस आवेदन के आधार पर लगाया था, दोनों में विरोधाभास है। अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ तंत्र के दबाव में आकर पुलिस ने गलत धाराओं में केस दर्ज किया था। अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। आफताब अंसारी की मौत की वजह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई। उसकी मौत नदी में डूबने की वजह से हुई थी। उसके मौत से राजेश सिन्हा का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन पुलिस ने भीड़ तंत्र के दबाव में गलत तरीके से निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


