Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»रामगढ़ पुलिस कार्यालय में हजारीबाग डीआईजी ने किया हाई-लेवल क्राइम रिव्यू, गिरोह को सूचना देने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश,14 बड़े आदेश, जरूर पढ़े
#Trending

रामगढ़ पुलिस कार्यालय में हजारीबाग डीआईजी ने किया हाई-लेवल क्राइम रिव्यू, गिरोह को सूचना देने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश,14 बड़े आदेश, जरूर पढ़े

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरApril 14, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़।संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उ०छो० क्षेत्र हजारीबाग के पुलिस उप-महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा के आगमन पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक -सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

घटित घटनाओं पर गहन मंथन

बैठक के दौरान जनवरी 2026 से अब तक संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा किए गए फायरिंग, आगजनी, पोस्टरबाजी और धमकी भरे कॉल जैसे मामलों की कांडवार समीक्षा की गई। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित अनुसंधानकर्ताओं को सीधे तौर पर जवाबदेह बनाया गया।

अपराधियों पर सख्त निगरानी और एक्शन प्लान

डीआईजी ने विशेष रूप से उन अपराधियों पर फोकस किया जो जेल से छूटकर बाहर हैं या जमानत पर हैं। उनके खिलाफ चल रही सर्विलांस, डोजियर और सीसीए जैसी कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निगरानी और कड़ी करने के निर्देश दिए गए।

मीटिंग के बाद जारी हुए 14 बड़े निर्देश, अपराध और गिरोह पर सीधा वार

डीआईजी अंजनी झा ने अपने आदेशों में कहा है कि व्यवसायियों /संवेदकों को धमकी मिलने पर तुरंत मामला दर्ज करने, गिरोह को सूचना देने वाले स्थानीय सहयोगियों की पहचान और कार्रवाई, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती तेज करने, सर्विलांस और इंटेलिजेंस मजबूत करने, रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग (लोकेशन बदल-बदलकर) रक्षक ऐप में एंट्री अनिवार्य, खुफिया तंत्र को और मजबूत करने, कानूनी कार्रवाई में तेजी, कांडों में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कर सजा दिलाने, कोर्ट से वारंट, इश्तेहार और कुर्की की प्रक्रिया समय पर पूरी करने, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी पर जोर देने, थाना क्षेत्रों के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी और स्लाइडिंग बैरियर लगाने, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर MV एक्ट के तहत कार्रवाई करने संवेदनशील स्थानों पर लाइटिंग और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने आदि आदेश दिया है।

साफ संदेश: अपराध बर्दाश्त नहीं

डीआईजी अंजनी कुमार झा ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने और अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.