Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»कोयला तस्करी: रात में आई टीम खाली हाथ लौटी, दिन में जागी पुलिस रामगढ़ में अवैध कोयला खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर, क्या है स्थानीय लोगों का नजरिया
#Trending

कोयला तस्करी: रात में आई टीम खाली हाथ लौटी, दिन में जागी पुलिस रामगढ़ में अवैध कोयला खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर, क्या है स्थानीय लोगों का नजरिया

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरMarch 25, 20263 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। जिले में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ राजधानी से पहुंची विशेष टीम को रात के अंधेरे में निराशा हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने देर रात घाटो और कुजू क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन तस्करों की सतर्कता के आगे कार्रवाई बेअसर साबित हुई और टीम को वैरंग वापस लौटना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही टीम के पहुंचने की भनक लगी, अवैध खनन से जुड़े लोग सक्रिय हो गए। रातों-रात खदानों के निकट भंडारण अवैध कोयला को खाली करा दिया गया और मशीनरी व कोयले को सुरक्षित स्थानों पर खपा दिया गया। नतीजतन, टीम को मौके पर कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी।

ख़ाली हाथ लौटी टीम, हरकत में आई रामगढ़ पुलिस

हालांकि, इस असफलता के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अगले ही दिन रामगढ़ पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। दिन के उजाले में घाटो और कुजू इलाके में व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कई अवैध मुहानों को बंद कराया गया और खनन स्थलों को ध्वस्त किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां से लंबे समय से अवैध उत्खनन जारी था।

जेसीबी और डोजर से अवैध मुहानों को कराया बंद

जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से अवैध रास्तों और गड्ढों को पाट दिया गया, ताकि दोबारा खनन न हो सके। साथ ही, मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में टीम का खाली लौटना इस बात का संकेत है कि अवैध कारोबारियों को पहले से ही सूचना मिल जाती है। वहीं दिन में हुई कार्रवाई को लेकर यह भी चर्चा है कि यह महज औपचारिकता न बन जाए, क्योंकि पहले भी इस तरह के अभियान के बाद कुछ दिनों में फिर से अवैध खनन शुरू हो जाता है।

नहीं होती सख्त कार्रवाई के कारण होती है तस्करी

सूत्रों की मानें तो जब तक इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों चाहे वे तस्कर हों या उन्हें संरक्षण देने वाले पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक इस समस्या पर स्थायी रोक लगाना मुश्किल है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन का दावा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कोयला खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई वाकई इस काले कारोबार पर लगाम लगा पाएगी, या फिर यह भी कुछ दिनों की सख्ती बनकर रह जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.