पूर्वी सिंहभूम। कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोडाडीहा पंचायत के चांपी गांव में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नीरस सरदार (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गुलाबी सरदार और रिश्तेदार संध्या सरदार गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांपी गांव के नीचे टोला में नीरस सरदार अपनी बेटी गुलाबी और रिश्तेदार संध्या के साथ एक ही कमरे में सो रही थीं। रात के अंधेरे में अपराधी खिड़की के रास्ते घर में…
Author: डेस्क एडिटर
कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के खेजुरी इलाके में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के दौरान सोमवार को भारी बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई और कई स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात खेजुरी के जनका इलाके में मोहर्रम कार्यक्रम में शामिल होने गए सुजीत दास (23) और सुधीर चंद्र पाइक (65) की मौत हो गई थी। इन मौतों को लेकर विरोध तेज हो गया है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप…
कोलकाता,।भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चांदी की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 143वीं वाहिनी के बिठारी सीमाचौकी पर तैनात जवानों ने 16.71 किलोग्राम चांदी के आभूषण एक मोटरसाइकिल से बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹16.49 लाख है। इस दौरान एक तस्कर को वाहन सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बीएसएफ के अनुसार, जवानों को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि बिठारी इलाके में चांदी की तस्करी होने वाली है। इस इनपुट के बाद बिठारी सीमाचौकी समेत क्षेत्र के सभी…
बिहार..बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई. पूरा मामला आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 मोहल्ले से जुड़ा हुआ है. जहां, शराब की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी. लेकिन, इस दौरान ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों की ओर से खूब ईंट-पत्थर चलाए गए. जिसके कारण विभाग के कुछ कर्मी घायल हो गए. हालांकि, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई. जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई. तो वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लोगों ने…
पटना. बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. इसी क्रम में आज 14 जुलाई को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बिहार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चुनावी रणनीति और महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है. कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रमुख रूप से शामिल होंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी…
राज्य ब्यूरो पटना। बिहार के तीन जिलों में पुलिस पर एक के बाद एक हमले की घटना प्रकाश में आई है. कहीं पुलिस पर मिर्ची पाउडर से तो कहीं ईंट-पत्थर से हमला किया गया. दरअसल, आरा शाहपुर थाना इलाके की नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में रविवार की शाम शराब की सूचना पाकर छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया. उत्पाद विभाग की टीम पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाये गए. उत्पाद विभाग की टीम ने की जवाब कार्रवाई इस घटना में उत्पाद विभाग का एक जवान घायल हो गया. खबर है कि जवाबी कार्रवाई में…
Jamshedpur.देशभर में चर्म रोग, गुप्तरोग एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञों के सबसे बड़े संगठन इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट और लेप्रोलॉजिस्ट (आइएडीवीएल) के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क त्वचा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हुआ. इसी कड़ी में सोमवार को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल स्कूल में चर्म रोग जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुमार ने करीब 125 मरीजों की जांच की और आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं भी वितरित कीं. शिविर के दौरान बरसात में होने वाले त्वचा रोगों जैसे दाद, खाज, खुजली, एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन व मच्छरों के काटने से…
रांची: झारखंड वासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. इसे लेकर झारखंड सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहरों रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना लागू करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव शहरी विकास और आवास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव को भेजा गया है प्रस्ताव में क्या है खास जानकारी के अनुसार, इसमें संबंधित शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन, फिजिबिलिटी स्डटी और एलाइनमेंट सर्वे कराने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही अनुरोध किया गया है कि केंद्र सरकार जल्द इन तीनों शहरों में मेट्रो परियोजना को स्वीकृति दें.…
रांची. सावन मास की पहली सोमवारी आज है. रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है. भक्त अहले सुबह से ही भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में कतारबद्ध होंगे. भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पहाड़ी मंदिर में सोमवार की सुबह सरकारी पूजा-अर्चना के बाद अरघा लगाया जायेगा. श्रद्धालुओं को आसानी से जलाभिषेक का अवसर मिलेगा. यह अरघा मुख्य मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर में भी लगाया जायेगा और भीड़ को देखते हुए दिन में हटाया जायेगा. पहली सोमवारी को लेकर राजधानी के प्रमुख मंदिरों में भी…
झारखंड..राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मनोनीत किया है. इन नामित सदस्यों में उज्ज्वल देवराव निकम शामिल हैं, जो एक प्रसिद्ध विशेष सरकारी वकील हैं और कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं. इनके साथ सी. सदानंदन मास्टे (केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद), हर्षवर्धन श्रृंगला (भारत के पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं), मीनाक्षी जैन (एक प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद) को मनोनीत किया गया है. ये नामांकन राज्यसभा के पूर्व नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्तियों की पूर्ति के लिए किए…

