पटना. बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. इसी क्रम में आज 14 जुलाई को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बिहार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चुनावी रणनीति और महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है. कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रमुख रूप से शामिल होंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, बिहार से सभी कांग्रेस सांसद और बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी इस महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा होंगे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


