Author: डेस्क एडिटर

श्रावणी ….राजकीय श्रावणी मेला शुरू हो गया है. मेले के दौरान देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग स्थित घोरमारा का प्रसिद्ध पेड़ा बाजार, जहां लोगों की खचाखच भीड़ रहती थी, वो इन दिनों सुनसान है. घोरमारा का पारंपरिक पेड़ा बाजार मेले में हुए रूट डायवर्ट के कारण वीरान नजर आ रहा है. वे पेड़ा व्यवसायी जिनके दुकान ग्राहकों से भरे रहते थे, वो अब मासूम होकर एक-एक ग्राहक की राह ताक रहे हैं. यातायात व्यवस्था का शिकार घोरमारा का पेड़ा व्यवसाय हो चुका है. हर साल होता है 80 करोड़ के पेड़े का कारोबार श्रावणी मेले में हर वर्ष घोरमारा में 70 से…

Read More

मेदिनीनगर (पलामू)-पलामू जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की अध्यक्ष सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गयी. इसमें लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न हालात पर पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया गया. परिस्थितियों को देखते हुए 17 जुलाई को पलामू जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया. लगातार बारिश को देखते हुए सभी बीडीओ-सीओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संबंधित क्षेत्र में लगातार निगरानी करें और नदी किनारे बसने वाले गांवों के पास चिन्हित किए गए सुरक्षित स्थानों पर आवश्यकतानुसार…

Read More

नामकुम: राजधानी रांची के नामकुम स्थित हाइटेंशन क्वाटर के समीप पावर ग्रिड में सोमवार, 14 जुलाई की रात दो दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. देर रात करीब 10 बजे अपराधी ग्रिड में घुसे और कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मियों व होम गार्ड के जवानों का मोबाइल लूटने के बाद जेई के कार्यालय में बंधक बनाया. इसके बाद दो से ढाई घंटे तक अपराधी ग्रिड के कंट्रोल रूम व सेंट्रल स्टोर में घुसकर चोरी करते रहे. अपराधियों ने कंट्रोल रूम स्थित जेई कार्यालय व स्टोर सहित कुल 8 तालों को काटा. मौके पर…

Read More

बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया के जागेश्वर विहार थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा के जंगल में आज बुधवार की सुबह पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में जवान शहीद हो गये. दोनों नक्सलियों के शव को सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया हैं. मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली की पहचान झारखंड के कुख्यात हार्डकोर नक्सली 25 लाख…

Read More

बिहार ..बिहार में औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बारुण में पढ़ाई करती थी और हाल ही में छुट्टी पर घर आई थी. बताया गया कि सुबह देर से उठने पर मां की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. बुआ के घर से लौटी थी छात्रा, मां से हुई थी हल्की झड़प मृतका पांच दिन पहले कस्तूरबा विद्यालय से छुट्टी लेकर अपने घर आई थी. इसी दौरान वह अपनी बुआ के प्रसव में मदद के लिए सासाराम चली…

Read More

झारखंड …..खुद की जिंदगी को बेहतर करने के लिए हम अपनी जीवन शैली और सेहत पर ध्यान देना भूल चुके हैं. जिन युवाओं से एनर्जेटिक रहने की हम उम्मीद करते हैं वह भरी जवानी में ही बूढ़ा और थका हुए लगते हैं. जाने अनजाने में वह सारी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए इससे उनकी सेहत और फिटनेस दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. आज हम आपको ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में बताएंगे जो वक्त से पहले ही बूढ़ा बना देगी. नींद की अनदेखी मेडिकल साइंस के मुताबिक हर व्यक्ति को प्रतिदिन 7 से…

Read More

लातेहार: झारखंड के लातेहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर और पांच लाख रूपये के इनामी नक्सली लवलेश गंझू ने सरेंडर किया है. जानकारी के अनुसार, जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में राज्य सरकार की आत्म समर्पण नीति नई दिशा के तहत सरेंडर कर दिया है. कई मामलों में आरोपी है लवलेश बताया जा रहा है कि लवलेश ने आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव, एसएसबी 32 बटालियन के कमाडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेट यादराम बुनकर के सामने आत्मसमर्पण किया है. लवलेश गंझू…

Read More

चरही : हजारीबाग में सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के 22 नंबर रेलवे पटरी के पास 14 जुलाई 2025 को देर रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान जिले के इंद्रा पंचायत के दाहूदाग निवासी 45 वर्षीय डीबरु उरांव के रुप में की गयी है रेलवे पटरी के पास मिला शव परिजनों के काफी ढूंढ़ने के बाद पता चला कि 22 नंबर रेलवे पटरी के पास…

Read More

पश्चिम सिंहभूम।पश्चिम सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा में मंगलवार की अहले सुबह एक चमत्कारिक घटना घटी। जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। टंकीसाई निवासी वीर नायक, पिता विजय नायक, नशे की हालत में बड़ाजामदा स्थित माँ काली और शीतला मंदिर में चोरी करने घुसा। बताया जाता है कि उसने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से पैसे निकाले और माँ शीतला की प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण भी उतार लिए। लेकिन जैसे ही वह चोरी कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, तभी नशे और नींद की गोली टी-10 के असर से उसकी हालत बिगड़ गई और वह मूर्ति…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक है। राज्यपाल मंगलवार को रांची के मारवाड़ी कॉलेज के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कॉलेज के पांचवें ग्रेजुएशन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण…

Read More