रांची। राजधानी के नामकुम स्थित ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन सेंट्रल स्टोर पर सोमवार की देर रात हथियारों से लैस करीब 25 अपराधियों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात ऑपरेशनल स्टाफ और होमगार्ड जवानों को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा और कॉपर मटेरियल, रिले सहित कई कीमती सामान चोरी करने की कोशिश की। राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय को भी अपना निशाना बनाया है। सोमवार की देर रात हथियारों से लैस 25 अपराधियों ने नामकुम स्थित ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन सेंट्रल स्टोर से…
Author: डेस्क एडिटर
राजधानी वासियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है. अगर आप जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी करते हैं, तो आपसे शुल्क वसूला जायेगा. जन्म या मृत्यु के 21 दिनों के अंदर आवेदन करने पर प्रमाण पत्र निःशुल्क बनेगा. लेकिन, 21 दिनों के बाद आवेदन करने पर आपको शुल्क भुगतान करना होगा. जानिए कितना देना होगा विलंब शुल्क केंद्र सरकार के सीआरएस पोर्टल पर बदलाव के बाद अब यह नियम रांची नगर निगम में लागू कर दिया गया है. अब जन्म व मृत्यु के 21 दिन के अंदर आवेदन करने पर प्रमाण पत्र निःशुल्क बनेगा. वहीं, 21…
झारखंड….झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है. राजधानी रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सेना भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. इस भर्ती रैली में विभिन्न पदों के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा. इस भर्ती रैली के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कल सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई. जिसमें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. आवश्यक योग्यता और दस्तावेज इस भर्ती रैली में न्यूनतम 8वीं पास युवाओं को शामिल होने का मौका मिलेगा. भर्ती में शामिल होने के लिए…
पलामू : पलामू में आरएमएस (रेल डाक सेवा) की गलती की वजह से 6 हजार अभ्यर्थियों को भविष्य खतरे में पड़ गया. फॉर्म समय से जमा नहीं होने के कारण अभ्यर्थी एग्जाम नहीं दे पाये. जानकारी के अनुसार, पलामू जिले में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी की बहाली को लेकर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच जुलाई थी. अंतिम दिन सबसे अधिक 15 हजार फॉर्म जमा हुए. नियोजन कार्यालय नहीं पहुंचे आवेदन लेकिन आरएमएस की गलती के कारण छह हजार से ज्यादा फार्म नियोजन कार्यालय में जमा नहीं हो सके. इससे ये अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गये. बताया…
देवघर। बासुकीनाथ में लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां कांवरिया रूट लाइन का टेंट गिर गया. इसकी चपेट में आने से 7 श्रद्धालु घायल हो गये. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में महिलायें भी शामिल हैं. फिलहाल, बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है. मालूम हो कि श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह टेंट की व्यवस्था की गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि…
देवघर। देवघर पुलिस को एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार, साइबर थाना की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. फिलहाल, पुलिस साइबर अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा करने में जुट गयी है.
हल्दीपोखर, पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत चांपी में कल रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल है. मृतका की पहचान 65 वर्षीय निराशी सरदार के रूप में हुई है. घायलों में गुलाबी सरदार और संध्या सरदार शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. हत्या किसने की और किस वजह से की है, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. हालांकि…
चाईबासा…चाईबासा जिले के न्यू कॉलोनी नीमडीह में कल रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय सुमित यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर किया गया. युवक के परिजन उसे जमशेदपुर टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया वाहन फाइनेंस का एजेंट था युवक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी…
झारखंड…झारखंड में बारिश थम नहीं रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सबसे ज्यादा तीन-तीन मौतें गिरिडीह और दुमका जिले में हुई है।
देवघर। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे। तड़के 04:12 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुंच गयी थी। पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहा है। जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी…

