Author: डेस्क एडिटर

झारखंड…झारखंड में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ हैक हो गया है. इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी है. उन्होंने झारखंड पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है. झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे.” सीएम ने XCorpIndia से भी इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है.

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र में सोने की चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इस तरह की वारदात होने से सोने की चेन पहनकर चलने वाले लोगों में भय का माहौल बनने लगा है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई का कोई परिणाम नहीं निकल पा रहा है। इसी बीच शहर थाना क्षेत्र में पिछले 12 घंटे के दौरान दो महिला समेत तीन लाेेगों से सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आ गयी है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार पहली घटना बाजार समिति के…

Read More

रांची। कांके प्रखंड स्थित नगड़ी में कृषि योग्य भूमि पर रिम्स-दो के निर्माण से संबंधित प्रस्तावित योजना को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा नगड़ी पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वाीसन दिया और जल्द ही इससे संबंधित पक्षों को नोटिस भेजने की बात कही। मौके पर उन्होंने बताया कि नगड़ी के रैयतों ने उन्हें बताया था कि यह मामला संवेदनशील है। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन के अलावा उनके पास खेती लायक कोई जमीन नहीं है। ग्रामीणों का कहना…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय का 66वां स्थापना दिवस आज शनिवार (12 जुलाई 2025) को धूमधाम से मनाया गया. रांची विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुसार विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना है. ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि विद्यार्थियों को सिर्फ डिग्री ही नहीं बल्कि बेहतर प्‍लेसमेंट भी दिया जा सके. शिक्षकों की कमी दूर करना उनकी प्राथमिकता है. विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं. छात्राओं ने दी शिव वंदना की मनमोहक प्रस्तुति मोरहाबादी के बेसिक साइंस परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस स्‍थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पीएफए विभाग…

Read More

हजारीबाग। शराब तस्कर तस्करी के नए नए उपाय शराब माफिया कर रहा है। लेकिन उत्पाद विभाग हजारीबाग ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बरही के तिलैया रोड पर एक डाक पार्सल कंटेनर को जब्त किया। उक्त कंटेनर पर डाक विभाग का लोगो लगा था, जिससे विभाग को धोखा देने का प्रयास किया गया था। जांच के दौरान कंटेनर से हरियाणा और पंजाब के लिए चिह्नित फॉर सेल इन हरियाणा पंजाब लिखी गई 400 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में कार्रवाई की है। शनिवार को सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी तेतुलिया मौजा में बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में हुई है। इस मामले की जांच और कार्रवाई सीआईडी के साथ ईडी भी कर रही है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट…

Read More

धनबाद। पुटकी थाना अंतर्गत लोयाबाद पावर हाउस मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के बाद नमाजियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में लोयाबाद रेलवे स्टेशन मुहल्ले के सैफू खान (23) व लल्लू अंसारी (42) व पावर हाउस के बिट्टू अंसारी (20) व शेरू अंसारी (23), लल्लू, इरशाद कुरैशी, प्यारे आदि शामिल हैं. सभी का इलाज कराया जा रहा है. स्थिति की गंभीरता को देख पुटकी व लोयाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रित किया. क्या है मामला जानकारी के अनुसार घटना की पृष्ठभूमि मुहर्रम…

Read More

रांची। झारखंड  में 1 सितंबर से नयी उत्पाद नीति लागू की जायेगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. नयी उत्पाद नीति लागू होने के बाद खुदरा शराब दुकानों का संचालन निजी संचालकों द्वारा किया जायेगा. जल्द ही जिलास्तर पर दुकानों की लिस्ट जारी की जायेगी. जिलों द्वारा राजस्व को लेकर भी आंकड़ा जारी किया जायेगा। नयी उत्पाद नीति लागू होने के साथ ही खुदरा शराब बिक्री को लेकर पूर्व में जारी सभी आदेश निरस्त हो जायेंगे. मालूम हो राज्य में नयी उत्पाद नीति को मई में ही कैबिनेट से स्वीकृति मिल…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आने वाली है. धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम में शताब्दी वर्ष पर 1 अगस्त को 45वें दीक्षांत समारोह आ आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रपति इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि होंगे. मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार डॉ पीके मिश्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी जायेगी। इस दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2025 में विभिन्न कोर्स पूरा करने वाले लगभग 2 हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. मालूम हो द्रौपदी मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति…

Read More

गिद्दी, भाकपा माले के केंद्रीय स्टेयरिंग कमेटी सदस्य, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह सीटू के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिंह का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कल 11 जुलाई को वह अपना डायलिसिस कराने के लिए प्राइम अस्पताल कैथा रामगढ़ जा रहे थे. इसी बीच रांची रोड में वह अपने परिजन के घर पर रुके थे. वहां से निकलने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. मालूम हो वह पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर से रामगढ़ कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है.

Read More