हजारीबाग। हजारीबाग जिले के डेमोटांड शक्ति ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप और शहर स्थित कारगिल पेट्रोल पंप संचालक शिव शंकर कल रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये. हादसे में शिव शंकर की मौत हो गयी. घटना एनएच 33 हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मुकुंदगंज चौक के पास हुई. बालू लदे हाइवा ने मारी टक्कर मुफ्फसिल पुलिस के अनुसार डेमोटांड से शिव शंकर अपने वैगनआर कार से घर लौट रहे थे. इसी बीच मुकुंदगंज चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार बालू…
Author: डेस्क एडिटर
गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना के ठीक विपरित रामचंद्रपुर में कल रविवार की देर रात झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने सुखराम टुडू पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्या है मामला, घात लगाए लोगों ने किया हमला घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें तत्काल टीएमएच ले गये, जहां सीसीयू में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.घटना के संबंध में सुखराम टुडू की पत्नी बांगी टुडू ने बताया कि उनके पति रोजाना घर आने से पहले उन्हें कॉल कर दरवाजा खोलने के लिए कहते थे।…
गिरिडीह। शहर के आईएमएस रोड, कृष्णा अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी सुदीप कपिसवे का शव उसके ही कमरे में फंदे से झूलता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं नगर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना के संबंध में बताया गया कि सुदीप तीन-चार दिन पहले ही अपने परिवार को छोड़कर कोलकाता से गिरिडीह आया था। हालांकि, गिरिडीह आने के बाद उसने किसी को यह नहीं बताया कि वह गिरिडीह में है, इसलिए किसी को इसकी जानकारी नहीं…
बोकारो। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बोकारो में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि झारखंड में माफिया राज चल रहा है. इसके विरुद्ध एकजुट एवं संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है. राज्य में विस्थापितों के मुद्दे गौण कर दिए गए हैं.श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के आने के बाद कोयला, गिट्टी, बालू और अन्य खनिजों का अवैध कारोबार फल–फूल रहा है. लगातार अवैध खदानों में विस्थापित जनता की जान जा रही है. बीसीसीएल तथा पुलिस–प्रशासन इसे संरक्षण दे रहा है.श्री महतो ने कहा कि आजसू ने झारखंड की लड़ाई लड़ी है और तत्कालीन…
Ranchi: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त मुहल्ले हिंदीपीढ़ी से नयाटोली रोड के बीच हरमू नदी पर हाइलेबल पुल बनाया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसके निर्माण कार्य के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश इंजीनियरों को दिया है. पथ निर्माण विभाग इकसे लिए कंसलटेंट की तलाश शुरू की है जो उच्चस्तरीय पुल बनाने की योजना तैयार करेगा. इंजीनियरों ने बताया कि हिंदपीढ़ी- नयाटोली के बीच हरमू रिवर पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग हो रही थी, यही देखते हुए सरकार ने उच्चस्तरीय पुल निर्माण कराने की सैंद्धातिक स्वीकृति दी है. पुल निर्माण के साथ-साथ एप्रोच रोड के निर्माण भी…
Ranchi: महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक ‘बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर’ (दिव्यता का स्पर्श) अब प्रकाशन के लिए तैयार है. पुस्तक अंग्रेजी भाषा में है, इस सावन के महीने में ही इसका लोकार्पण होना है. इसके एक महीने बाद हिंदी में भी यह पुस्तक लोगों की उपलब्ध करायी जायेगी. ऑथर के मुताबिक इस पुस्तक का लोकार्पण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर सकते हैं. राजीव रंजन ने इस पुस्तक को लेकर कई रोचक बातें न्यूज विंग के संवाददाता राणा प्रताप सिंह से साझा की है. दैवीय शक्ति का हुआ अनुभव राजीव रंजन ने बताया कि वर्ष 2000 के नवंबर माह में अपने…
पश्चिम सिंहभूम।पश्चिम सिंहभूम जिला में बीते शुक्रवार से लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड पूरी तरह बह गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीडब्लूडी के…
गुमला। गुमला जिले से 70 किलोमीटर दूर बसिया प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारी निवासी ओमप्रकाश साहू की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में सुनायी है. ओमप्रकाश साहू बसिया प्रखंड के ऐसे क्षेत्र से आते हैं, जहां कभी नक्सलियों एवं उग्रवादियों की वजह से लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते थे. आज उस क्षेत्र में मत्स्य पालन ने ग्रामीणों की तस्वीर बदल दी है.यह संभव हो पाया है, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से. ओमप्रकाश साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस योजना के माध्यम से एक ही स्थान पर 20 तालाबों का…
खरसावां …राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज रविवार को खरसावां जिले के दलाईकेला गांव पहुंचे. यहां उन्होंने कल शनिवार को नाले में डूबकर जान गंवाने वाले चार युवकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही हृदयविदारक घटना की जानकारी लीमालूम हो कल शनिवार को खरसावां के दलाईकेला गांव में भारी बारिश से उफनते एक नाले में चार युवक सिद्धेश्वर मंडल, हरिबास दास, मनोज साहू और सुनील साहू की डूबने से मौत हो गई थी. घटना की जानकारी पाकर आज रविवार को अर्जुन मुंडा लाईकेला गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर…
हजारीबाग: हजारीबाग जिले में निबंधित 14 हजार से अधिक ऑटो चालकों के लिए एक अच्छी खबर है. अब आपको अपने ऑटो के आवश्यक कागजातों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे. मंत्री दीपक बिरुआ के निर्देश बाद परिवहन अधिकारियों ने कैंप शुरू किया है. इसमें ऑटो चालकों को बुलाकर उनके गाड़ी के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का पॉल्यूशन, इंश्योरेंस, फिटनेस एवं परमिट को ऑन द स्पॉट दुरुस्त किया जा रहा है.जिले में 14 हजार से अधिक आटो निबंधित (रजिस्टर्ड) हैं. इसमें से अधिकांश चालकों के पास तीन पहिया लाइसेंस के अलावा गाड़ी के आवश्यक कागजात या तो फेल…

