Author: डेस्क एडिटर

झारखंड…झारखंड में शराब की दुकानें अब रात 11 बजे तक खुली रहेगी. दुकान सुबह 10 बजे से खुलेगी और रात 11 बजे बंद होगी. मालूम हो फिलहाल राज्य में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक ही संचालित होती है. इधर राज्य में नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों की लॉटरी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला ने कल शनिवार को सभी जिलों के सहायक उत्पाद आयुक्त व पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की. इसमें सभी जिलों में शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने वाले इच्छुक कारोबारी भी शामिल हुए.…

Read More

गुमला..गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के बनटोली गांव में दिनदहाड़े दो चोरों ने जीतेन महतो के घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर के बाहर लगा ताला नहीं टूटा, तो चोर एस्बेस्टस शीट की छत को तोड़कर घर के अंदर घुसे और बक्सा का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गये.मामले की जानकारी होने पर पता चला कि दोनों चोर भाई है और जीतेन महतो के रिश्तेदार ही हैं. आज रविवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों को गांव के पास बंधक बना लिया गया. दोनों…

Read More

चाईबासा..माओवादियों के नापाक मंसूबों के खिलाफ चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने लगभग 35 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं. बरामद पैसे माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ इलाके में बारूदी सुरंगें बिछाने और विस्फोटक खरीदने के लिए रखे गये थे.बरामद रुपयों की गड्डी पेपर और प्लास्टिक में लपेटी हुई हैं. अलग-अलग कुल 35 गड्डियां है. सभी पैसों को स्टील के केन में डालकर जमीन में दफनाया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने इन रुपयों को बरामद कर लिया है. थाना ले जाकर रुपयों की गिनती…

Read More

Ranchi : देश के रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भाजापा सांसद संजय सेठ को एक फिर धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने मैसेज कर गोली चलाने की बात कही है. मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, रांची पुलिस उसका डिटेल खंगाल रही है.दिसंबर में रंगदारी नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी बता दें कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले दिसंबर…

Read More

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव में एक नाला में डूबने से 4 की मौत हो गयी. मृतकों में सागर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धेश्वर मंडल, स्व अर्जुन दास के 20 वर्षीय पुत्र हरिबास दास, पंकज साहू के 20 वर्षीय पुत्र मनोज साहू और वीरेंद्र साहू के 16 वर्षीय पुत्र सुनील साहू शामिल हैं. सभी खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव के रहने वाले हैं.स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग शनिवार को करीब 10 बजे दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच स्थित नाला पर बने कलवर्ट के पास नहाने गये थे. लगातार बारिश के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम…पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढह गया. इसमें 2 महिलाएं दब गयी. दोनों मां-बेटी थीं. बेटी की मौत हो गयी है और मां गंभीर रूप से घायल है. घटना कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत मुकुंदासाई की है. पूर्वी सिंहभूम जिले में मानसून के सीजन में हुई भारी बारिश की वजह से कच्चा मकान शुक्रवार की रात अचानक धंस गया. घर में मां-बेटी दोनों सो रहीं थीं. दोनों मलबे के नीचे दब गयीं. मलबे में दबने और चोट लगने की वजह से बेटी की मौत हो गयी.घटना की सूचना…

Read More

Ranchi : झारखंड शराब घोटाला के आरोपी राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को काउंटर एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया.अब इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 1 अगस्त की तारीख निर्धारित की है. कोर्ट ने शुक्रवार को ACB की उस हस्तक्षेप याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एजेंसी ने अपना शपथपत्र वापस लेने का अनुरोध किया था.

Read More

नई दिल्‍ली। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का गर्मजोशी से स्वागत किया है। सियाम ने शुक्रवार को कहा कि इस समझौते से प्रमुख वैश्विक साझेदार के साथ सहयोग और अवसर के लिए नए रास्ते खुलेंगे। सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस समझौते को एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी के हिस्से के रूप में देखते हैं। यह एक प्रमुख वैश्विक साझेदार के साथ सहयोग और अवसर के लिए नए रास्ते खोलता है।’’ उन्होंने कहा कि सियाम, भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि समझौते…

Read More

झारखंड….झारखंड सरकार ने पुलिस बहाली को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब राज्य में पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) और उत्पाद सिपाही की बहाली संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई. इसके साथ ही पहले जारी किए गए पुलिस भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है उम्र सीमा में दी जाएगी राहत नई नियमावली के अनुसार आगामी भर्ती प्रक्रिया में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. खास बात यह है कि पूर्व में…

Read More

झारखंड….भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हुए हैं. कैबिनेट द्वारा अटल मोहल्ला का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लिनिक करने के फैसले पर बाबूलाल मरांडी ने कई सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा “इसे कृतघ्नता कहा जाए या नैतिक पतन.” इसके अलावा उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या नाम बदलने से एंबुलेंस समय पर पहुंचेगी और लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा?बाबूलाल मरांडी ने कहा “झारखंड राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है. झारखंडवासियों को उनका अधिकार दिलाने में और आदिवासी अस्मिता…

Read More