देवघर। देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास आज सुबह हुई बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में…
Author: डेस्क एडिटर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज़ ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. राज्यपाल ने जाइल्स-डियाज़ को झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं से अवगत कराते कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है. यहाँ प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में अनेक विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्थित हैं जो राज्य की आध्यात्मिक समृद्धि के प्रतीक हैं. राज्यपाल ने यह भी कहा कि वर्तमान में पवित्र श्रावणी माह के अवसर…
रांची: करमटोली चौक से मोराबादी होते हुए सांइस सिटी तक 2.2 किलीमीटर लंबा फ्लाईओवर आधुनिक तकनीक से बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विगत दिनों इस फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी भी दे दी है. इस फ्लाई ओवर की चौड़ाई उपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चौड़ाई 10 मीटर होगी. यानि पुल के साथ-साथ नीचे की सड़क भी चौड़ी बनायी जायेगी, इसके लिए कुछ जमीन का भी अधिग्रहण किया जायेगा. इंजीनियरों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या अंतु चौक के पास आ रही हैं, जहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है. ऐसे में इस फ्लाईओवर का बनाने के लिए…
झारखंड। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने प्रेमी से पति की हत्या कराने के जुर्म में आरोपी तारामणि देवी और उसके प्रेमी नेहरू सिंह मुंडा को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही दोनों पर 5-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी मामले में सात आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे. पांच आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था. मामले में प्रभारी पीपी सिद्धार्थ सिंह ने अभियोजन की ओर से पक्ष रखा. मामले…
सरायकेला: सरायकेला जिला कल्याण विभाग में कार्यरत क्लर्क प्रेम चौधरी ने कल सोमवार की देर रात आत्महत्या कर ली. आज मंगलवार की सुबह घर के छत की कड़ी से लटका क्लर्क का शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे प्रेम चौधरी घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेम चौधरी जिला कल्याण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. वे गेस्ट हाउस कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहते थे.…
पूर्वी सिंहभूम …पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में 4 छात्राओं को देर से पहुंचने पर 200 बार उठक-बैठक करवाया गया, जिसके बाद सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. वहां छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सभी को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया. यह पूरा मामला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का है. 5 मिनट देर से स्कूल पहुंची थी छात्राएं घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि…
देवघर। झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये, जबकि घायलों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। वे देवघर में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद इसकी जानकारी दी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की ओर से सदर अस्पताल और एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों से…
झारखंड …झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है. यह सत्र 7 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे. इधर पक्ष-विपक्ष दोनों ने सत्र को लेकर अपनी कमर कस ली है. पक्ष-विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर तकरार संभव है. खासकर राज्य में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर विपक्ष सरकार को घेरेगा. इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना की खामियां और रोजगार के मुद्दे भी सदन में गूंजेंगे. 31 जुलाई को पक्ष-विपक्ष के नेताओं की बैठक सरकार के सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों के साथ सत्र में पहुंचने का निर्देश दिया गया है.…
काँवरिया से भरा बस ट्रक से टकराया, मचा कोहराम देवघर। देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास आज मंगलवार की अहले सुबह कांवरियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस चालक समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके अलावा 23 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं। कई कांवरिया गंभीर रूप से घायल इनमें कई गंभीर रूप से भी घायल हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है. सभी मृतकों और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.देवघर एसडीओ रवि कुमार ने घटना की…
गुमला। जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया था। तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना के बाद दिलीप लोहरा और समुद्र लोहरा के परिजन सदर अस्पताल आए। वहीं पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया। वहीं दिलीप का शव उसके भाई बिगु लोहरा ने लिया। वहीं समुद्र लोहरा का शव उसके पिता साधु लोहरा को सौंपा गया।बिगु ने बताया कि दिलीप 2012 में जेजेएमपी में शामिल हुआ था। बदले की भावना ने दिखाया ग़लत रास्ता, बन गया नक्सली 2011 में उसकी बहन और जीजा की…

