गुमला। गुमला जिले से 70 किलोमीटर दूर बसिया प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारी निवासी ओमप्रकाश साहू की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में सुनायी है. ओमप्रकाश साहू बसिया प्रखंड के ऐसे क्षेत्र से आते हैं, जहां कभी नक्सलियों एवं उग्रवादियों की वजह से लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते थे. आज उस क्षेत्र में मत्स्य पालन ने ग्रामीणों की तस्वीर बदल दी है.यह संभव हो पाया है, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से. ओमप्रकाश साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस योजना के माध्यम से एक ही स्थान पर 20 तालाबों का निर्माण कराया. स्थानीय ग्रामीण संगठित रूप से इन तालाबों में मत्स्य पालन कर रहे हैं.आज से एक दशक पूर्व इस क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) एवं उग्रवादी संगठन पीएलएफआई वर्चस्व के लिए जमींदारों और आम नागरिकों को बेवजह जान से मार डालते थे. ग्रामीण बताते हैं कि स्थिति ऐसी थी कि लोग रात के अंधेरे की बात तो दूर, दिन के उजाले में भी अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


