गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना के ठीक विपरित रामचंद्रपुर में कल रविवार की देर रात झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने सुखराम टुडू पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
क्या है मामला, घात लगाए लोगों ने किया हमला
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें तत्काल टीएमएच ले गये, जहां सीसीयू में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.घटना के संबंध में सुखराम टुडू की पत्नी बांगी टुडू ने बताया कि उनके पति रोजाना घर आने से पहले उन्हें कॉल कर दरवाजा खोलने के लिए कहते थे।
11 बजे रात घर के बाहर हुआ हमला, बेहोश मिले सुखराम टुडू
कल रविवार को भी जब वह घर पहुंचे, तो रात करीब 11 बजे उन्होंने कॉल किया. इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. फोन पर ही उनके चीखने की आवाज सुन कर जब बाहर आयी, तो देखा सुखराम टुडू जमीन पर बेहोश पड़े हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


