Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण
झारखंड

भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पश्चिम सिंहभूम।पश्चिम सिंहभूम जिला में बीते शुक्रवार से लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड पूरी तरह बह गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए और तब तक के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की आवाजाही बहाल हो सके। गीता कोड़ा ने कहा कि जनसामान्य की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों, पुलों और स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में गरीबों के कई कच्चे मकान भी ढह गए हैं। निरीक्षण के दौरान भाजपा जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, रोहित कुम्हार, दयानिधि प्रधान, घनश्याम दास, संजीव कुम्हार सहित कई स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत तत्काल की जाए, बारिश में जिन गरीब परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें यथाशीघ्र मुआवजा दिया जाए, प्रभावित परिवारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए और बारिश खत्म होते ही सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत कर दुर्घटनाओं की रोकथाम की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.