Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा रांची विधायक सीपी सिंह के नाम से किए गए एक पोस्ट पर सीपी सिंह ने पलटवार किया है. सीपी सिंह ने अपने पत्र में इरफान अंसारी की राजनीति को ‘ओछी और अपरिपक्व’ बताया हैभाजपा विधायक सीपी सिंह का आरोप सीपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि इरफान अंसारी की राजनीति सत्ता की लालसा से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी को अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा रखनी चाहिए और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए. भाजपा के प्रति निष्ठा पत्र में सीपी सिंह…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में वीर शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की. मुख्यमंत्री ने दोनों शहीदों के परिजनों को यह राशि सम्मान स्वरूप चेक के माध्यम से सौंपी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ सदैव खड़ी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीदों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण (क्वालिटी) एवं निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें मुख्यमंत्री ने शहीदों के बलिदान…
Ranchi : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर रांची नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासक के निर्देशानुसार शहर के सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों की सफाई तीव्रता से की जा रही है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा जाएगा. निगम द्वारा घाटों पर आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. इसी क्रम में आज सहायक प्रशासक के द्वारा वार्ड नंबर 01 अंतर्गत कांके डैम घाट का निरीक्षण किया गया. घाटों की मैनुअल सफाई के साथ-साथ फिटकरी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, टूटे हुए टाइल्स को हटाकर पाथ-वे को व्यवस्थित…
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. इसमें 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में एनडीए के घटक दलों ने एकजुटता दिखाई. सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है जनता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है. विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है. पिछले 6 वर्षों में राज्य का विकास ठप हो चुका है. जनता का मिजाज राज्य…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही अररिया जिले में राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का काम तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन एक्शन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर ही प्रशासन ने पूरे जिले में अभियान शुरू कर दिया है। बिजली के खंभों, दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाई जा रही है। यहां तक कि सरकारी योजनाओं से जुड़ी होर्डिंग्स भी हटाई जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
देश-विदेश: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि उन्होंने व्यापार और टैरिफ के जरिए भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके कारण कई युद्ध रुके हैं और उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने बताया कि व्यापार के कारण कई देशों के बीच युद्ध रुक गए, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ लगाने की उनकी नीति ने अमेरिका को मजबूत और समृद्ध देश बनाया है। इसके चलते कई कंपनियां कनाडा, मेक्सिको और चीन छोड़कर अमेरिका आ रही हैं। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री की…
Ranchi : बच्चों की सेहत पर कफ सिरप के दुष्प्रभाव की खबरों के बाद रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। DC मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स और डॉक्टरों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने आदेश दिया है कि अब से किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप नहीं बेची जाएगी। साथ ही, डॉक्टरों को भी सलाह दी गई है कि वे सिरप सिर्फ उन्हीं बच्चों को लिखें, जिनकी उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति उस दवा के लिए उपयुक्त हो।डीसी ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई मेडिकल…
Chhapra : मांझी थाना क्षेत्र के चौकीदार ललन मांझी को शराब सेवन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर ललन मांझी का शराब पीते हुए वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा ने जांच की। जांच में पता चला कि यह वीडियो लगभग छह महीने पुराना है और उसमें चौकीदार ललन मांझी ही हैं। जांच में यह भी पाया गया कि चौकीदार ने चोरी-छिपे शराब पी थी, जो कि बिहार मद्यनिषेध अधिनियम का उल्लंघन है। यह मामला उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। सारण के वरिष्ठ…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। वोटिंग 2 फेज में होगी। 6 और 11 नवंबर को मतदान और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इन चुनावों के लिए SIR के तहत वोटिंग लिस्ट अपडेट की गई है। जो नाम छूट गए हैं, वे नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक जुड़वाए जा सकते हैं। ऐसे वोटर्स को नए वोटर कार्ड मिलेंगे। बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिनमें करीब 7.42 करोड़ वोटर हैं। इनमें 100…
देश-विदेश : लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल से रिहा करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया। अदालत ने केंद्र और लद्दाख से पूछा कि वांगचुक को आखिर क्यों रिहा नहीं किया जाना चाहिए। गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया : कपिल सिब्बल याचिका का पक्ष सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि सोनम वांगचुक को किस आधार पर गिरफ्तार किया…

