Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»SC ने सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र को नोटिस जारी किया : गिरफ्तारी का आधार बताने का आदेश
देश-विदेश

SC ने सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र को नोटिस जारी किया : गिरफ्तारी का आधार बताने का आदेश

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 6, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश : लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल से रिहा करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया। अदालत ने केंद्र और लद्दाख से पूछा कि वांगचुक को आखिर क्यों रिहा नहीं किया जाना चाहिए।

गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया : कपिल सिब्बल

याचिका का पक्ष सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि सोनम वांगचुक को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया, इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और वह 26 सितंबर से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन पर हिंसा भड़काने वाले बयान देने का आरोप है।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर विस्तृत जानकारी वाली कॉपी उनकी पत्नी को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पत्नी की मांग : टेलीफोन और मुलाकात की इजाजत दें

गीतांजलि आंगमो ने अदालत में कहा कि उनके पति को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मांग की कि सोनम वांगचुक को टेलीफोन पर बात करने की अनुमति मिले और उनसे मुलाकात कराई जाए। इसके अलावा जेल में दवा, सही खाना और कपड़ों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की।

गांधीवादी प्रदर्शन, फिर गिरफ्तारी क्यों?

गीतांजलि ने कहा कि सोनम वांगचुक गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। यह संवैधानिक अधिकार है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 19) का हनन है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी का कोई राष्ट्रीय सुरक्षा या कानून-व्यवस्था से संबंध नहीं, बल्कि यह एक्टिविस्ट को चुप कराने की साजिश है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.