Chhapra : मांझी थाना क्षेत्र के चौकीदार ललन मांझी को शराब सेवन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर ललन मांझी का शराब पीते हुए वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा ने जांच की। जांच में पता चला कि यह वीडियो लगभग छह महीने पुराना है और उसमें चौकीदार ललन मांझी ही हैं।
जांच में यह भी पाया गया कि चौकीदार ने चोरी-छिपे शराब पी थी, जो कि बिहार मद्यनिषेध अधिनियम का उल्लंघन है। यह मामला उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ललन मांझी को सामान्य जीवन यापन भत्ते पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें सात दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


