Bettiah : बेतिया जिले के मझौलिया गांव में सोमवार सुबह एक मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग झुलस गए। घटना चीनी मिल बाबू क्वार्टर के सामने स्थित मिठाई दुकान में सुबह करीब 9 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार बृजलाल साह का बेटा संदीप साह दुकान में मिठाई बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद दुकान में रखे कुल तीन सिलेंडर एक-एक कर फटे, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया।…
Author: डेस्क एडिटर
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। सोमवार को पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी समाज में हिस्सेदारी के आधार पर टिकट दे रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा है, इसलिए अब तक एक तिहाई सीटों पर अतिपिछड़ों को टिकट दिया गया है। दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवार जनसुराज ने दूसरी सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। अब…
Ranchi : रांची में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच एक के बाद एक दो मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। दूसरी मुठभेड़ मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रभात राम गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी संजय राम को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घटना के बाद रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने इसकी पुष्टि की और बताया कि अपराधियों के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पूरे इलाके में…
Patna : भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि वे चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं और न ही उनका किसी सीट से टिकट लेने का इरादा है। उन्होंने लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही…
Pakur : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम–रानीपुर मार्ग पर बिंदाडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पत्थर चिप्स से भरा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर पर पलट गया। घटना बीती देर रात की है। घर के अंदर सोए 55 वर्षीय सकल बेसरा मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाइवा के नीचे दबे सकल बेसरा को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुबह होते ही…
रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अभियान के प्रदेश संयोजक सह महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने स्वदेशी अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर अभियान से जुड़े स्टीकर, पोस्टर, पंपलेट, नोटपैड और संकल्प पत्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी अभियान’ एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाए, तो भारत 2047 तक आत्मनिर्भर राष्ट्र…
पटना बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गठबंधन के भीतर अपने लिए 26 सीटों की दावेदारी पेश की है। इनमें भाजपा, जदयू और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की कई सिटिंग सीटें भी शामिल हैं। शनिवार को लोजपा (रामविलास) की संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को एनडीए से बातचीत और अंतिम फैसला लेने का अधिकार दिया गया। पार्टी के संसदीय बोर्ड सदस्य के मुताबिक, लोजपा (रामविलास) ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है,…
झारखंड ..झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा नजर आ रहा है। यह हरकत मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इस वीडियो को सबसे पहले खूरपेंच नामक एक ट्विटर/X अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसमें मंत्री पुत्र के इस स्टंट को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। पोस्ट के साथ यह भी उल्लेख किया गया था कि आम नागरिक अगर ऐसा करे तो उस…
Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में शुक्रवार को आयोजित होने वाली इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता अचानक रद्द कर दी गयी. खिलाड़ियों को इसकी जानकारी पहले से नहीं दी गयी थी. कई खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि आयोजन रद्द हो गया है. इससे नाराज खिलाड़ी और उनके अभिभावक सीधे विवि पहुंचे और डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ जयगोपाल मंडल से मिले. उन्होंने प्रतियोगिता रद्द करने का कारण पूछा और इसे पुनः आयोजित करने की मांग की. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता कॉलेजों द्वारा समय पर भागीदारी की सूचना नहीं देने…
धनबाद… इंदुकुरी मधुबन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के एवीपी सी गोपाल रेड्डी पर हुई फायरिंग मामले में उनके चालक जेल में बंद संजय कुमार राय की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला की अदालत ने खारिज कर दी. बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार कृष्णा ने अदालत को बताया कि पुलिस ने संजय को 27 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया और 29 सितंबर को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस पर अदालत ने पुटकी (मुनीडीह ) पुलिस से जवाब मांगा है. ज्ञात हो कि 27.9.2025 को सुबह सी गोपाल रेड्डी मंदिर में पूजा कर बाहर निकले तो अज्ञात बाइक…

