Author: डेस्क एडिटर

कोटशिला  : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रविवार को कोटशिला पहुंचकर रेल-टेका आंदोलन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बंगाल पुलिस ने उन्हें दूसरी बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। महतो ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी न्यायिक लड़ाई का पूरा खर्च आजसू पार्टी उठाएगी। रेल-टेका आंदोलन और गिरफ्तारी 20 सितंबर को रेल-टेका आंदोलन के दौरान 49 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आंदोलन के दौरान महिलाओं पर भी लाठीचार्ज और अत्याचार हुआ। सुदेश महतो ने परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं…

Read More

 देश-विदेश: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब हुई जब CJI की बेंच केसों की सुनवाई कर रही थी। जूता बेंच तक नहीं पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों ने वकील को तुरंत पकड़ लिया। कोर्ट से बाहर जाते समय वकील ने नारा लगाया, “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” CJI का शांत रवैया : ‘मुझे इनसे फर्क नहीं पड़ता’ घटना के बाद CJI गवई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों से शांति बनाए रखने और दलीलें जारी…

Read More

देश-विदेश : फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने नई कैबिनेट की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद अपना इस्तीफा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। लेकॉर्नू को एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने रविवार रात एक नई सरकार की घोषणा की थी, जिसमें ज़्यादातर पुराने चेहरों को ही जगह मिली। इस फैसले की राजनीतिक हलकों में तीखी आलोचना हुई। लेकॉर्नू के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश के लिए मितव्ययी बजट को पास कराना था, जबकि संसद में सरकार अल्पमत में है। इससे पहले उनके दो पूर्ववर्ती भी इसी मुद्दे पर अपने…

Read More

जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में लिया जाएगा। चर्चा है कि दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट से पार्टी सोमेश सोरेन को अपना उम्मीदवार बना सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बैठक के बाद ही होगी। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “यह सीट हमारी थी और हमारी ही रहेगीइस बीच चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव की…

Read More

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सोमवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करते हुए 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। AAP ने साफ किया है कि वह बिहार में “ईमानदार” और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी। यह सूची बेगूसराय, दरभंगा, सारण, पूर्णिया, मधुबनी, पटना, किशनगंज, सीतामढ़ी, मोतिहारी और बक्सर जिलों की विभिन्न सीटों को कवर करती है। पहली सूची में उम्मीदवार और सीटें पार्टी की पहली सूची में घोषित उम्मीदवारों के नाम और सीटें इस प्रकार हैं : जनता…

Read More

हजारीबाग:  खासमहल जमीन घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में अब तक की तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था। विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। इन तीनों पर सरकारी जमीन को गलत तरीके से निजी लोगों को हस्तांतरित करने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। एसीबी की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच…

Read More

Ranchi : झारखंड के लाखों छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है, क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। एक साल बाद भी भुगतान लंबित लगभग एक साल पहले छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक कई के खातों में राशि नहीं पहुंची। इस मुद्दे पर छात्र हित सर्वोपरि मंच के प्रतिनिधि राहुल कुमार राणा और आमिर हमज़ा ने कल्याण विभाग में आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप…

Read More

रांची : दीपक वर्मा ने 1 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, रांची में महानिरीक्षक के रूप में पदभार संभाला. वे 1993 में सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सीआईएसएफ में शामिल हुए थे. महानिरीक्षक बनने से पहले उन्होंने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के हवाई अड्डा क्षेत्रों में उप महानिरीक्षक के रूप में 20 हवाई अड्डों की निगरानी की. उनके प्रयासों से गुवाहाटी हवाई अड्डे पर विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान (एएसटीआई) स्थापित हुआ, पटना हवाई अड्डे पर नया एकीकृत टर्मिनल भवन प्रबंधित किया गया और लेंगपुई, आइजोल, मिजोरम में सीआईएसएफ को शामिल किया गया.…

Read More

साहिबगंज(एजेंसी)। झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड के बेगमगंज गांव से एक चौंकाने वाला राशन घोटाला सामने आया है। गांववासियों के अनुसार पिछले 10 साल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्ड धारकों को हर महीने 5 किलो के बजाय सिर्फ 4.5 किलो राशन दिया जा रहा है। इस घोटाले में करीब 1 करोड़ किलो खाद्यान्न के गबन की बात सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत 311 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हर महीने हो रहा अन्याय ग्रामीणों ने बताया कि उनके राशन कार्ड पर 5 किलो प्रति व्यक्ति राशन का प्रावधान है, लेकिन उन्हें…

Read More

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बघोता टोला के पास रविवार को एक खेत में जंगली हाथी का बच्चा मृत पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। खेत में मिला मृत बच्चा ग्रामीणों ने रविवार सुबह खेत में एक हाथी के बच्चे को पड़ा देखा। पास जाने पर पता चला कि वह मर चुका था। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। डीएफओ प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच की गई और…

Read More