घाटशिला … घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज पुलिस मुख्यालय, रांची में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के अभियान पुलिस महानिरीक्षक और राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने की। इसमें 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सुरक्षा रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक में यह तय किया गया कि सीमावर्ती जिलों जैसे झारग्राम, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) और मयूरभंज (ओडिशा) में संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें अपराधियों,…
Author: डेस्क एडिटर
Hazaribagh : हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम ज्ञानी राम है, जो दारू प्रखंड कार्यालय में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक, ज्ञानी राम एक काम के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय उसे पकड़ लिया। ACB की टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।…
New Delhi : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास EPIC (मतदाता फोटो पहचान पत्र) नहीं है, लेकिन उसका नाम वोटर लिस्ट में है, तो वह 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से कोई एक दिखाकर भी मतदान कर सकता है। निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश 7 अक्टूबर 2025 को जारी किया है। आयोग के अनुसार, बिहार और 8 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए लगभग 100% मतदाताओं को EPIC जारी किया जा चुका है। नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर EPIC देने का भी…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी समीकरणों में उथल-पुथल मची हुई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। ज्योति सिंह आज पटना के शेखपुरा हाउस पहुंची हैं, जहां वे पार्टी प्रमुख और रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) से मुलाकात करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति पिछले कुछ दिनों से जनसुराज के संपर्क में हैं, और यह मुलाकात उनके राजनीतिक भविष्य को तय कर सकती है। पारिवारिक विवाद और राजनीतिक ट्विस्ट ज्योति सिंह के इस कदम के पीछे पति पवन सिंह के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद…
बिहार …बिहार के नौबतपुर के मोतीपुर गांव के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राजू कुमार (21) और मुन्नी कुमारी (21) के रूप में हुई है। दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। करीब पांच महीने पहले दोनों घर से भागकर सूरत (गुजरात) चले गए थे। राजू के भाई मुकेश कुमार के अनुसार, मुन्नी चार महीने की गर्भवती थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुन्नी के भाई ने ही उसे झांसे में…
Patna : केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे पर अपनी राय साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। HAM को इतनी सीटें चाहिएं कि वह राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन सके। मांझी ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री जैसे पदों की कोई चाहत नहीं है। उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को मजबूत बनाना और राष्ट्रीय मान्यता दिलाना है। सीटें न मिलीं तो क्या? मांझी ने स्पष्ट कहा कि अगर…
Ranchi: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में झारखंड की दो युवतियों को एक फैक्ट्री में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पोटका प्रखंड के बायंगबिल गांव निवासी कृष्णा जोंको ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया कि उनकी बेटी पानी जोंको (18 वर्ष) और भांजी सुकवती लेयांगी (18 वर्ष) को जुलाई में एक रिश्तेदार के माध्यम से A Unit of KPR Mill Limited (Quantum Krits) कंपनी में काम के लिए तमिलनाडु भेजा गया था। शुरुआत में दोनों ने कुछ दिन काम किया, लेकिन बाद में नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने उन्हें…
Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और नकदी की तस्करी रोकने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र भेजा है। आठ जिलों में विशेष सतर्कता बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण…
Patna : भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों व जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। इसके साथ ही बुधवार को ECI ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि बुजुर्ग, दिव्यांग और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी। कौन उठा सकता है पोस्टल बैलट का लाभ? 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता : जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 (सी) के तहत, 85 साल से अधिक उम्र के लोग और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले मतदाता पोस्टल बैलट से वोट डाल सकते…
Giridih : राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. झारखंड पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में एक्टिव दो नक्सली शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ़ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ़ उर्मिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. दोनों नक्सली गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. बुधवार को पपरवाटांड़ स्थित नए पुलिस लाईन में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सीआरपीएफ के डीआईजी अमित कुमार शामिल हुए. इस दौरान दोनों आत्मसमर्पण करने वाले…

