बिहार : बिहार की राजधानी पटना को मेट्रो सेवा की सौगात मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो की शुरुआत होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस पहले फेज में मेट्रो सेवा न्यू ISBT से शुरू होकर भूतनाथ तक जाएगी। यह रूट 4.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें तीन स्टेशन होंगे – न्यू ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ। चलने को तैयार है पटना मेट्रो मेट्रो के संचालन की अनुमति शनिवार को मिल गई, जब मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर (CMRS) जनक कुमार गर्ग ने पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को…
Author: डेस्क एडिटर
बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विशेष गहन संशोधन (SIR) को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि यह मतदाता सूची में सबसे बड़ी पहल रही। 24 जून 2025 को शुरू हुए SIR को समय पर पूरा किया गया। CEC ने बताया कि 90,217 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने शानदार काम किया और बिहार पूरे देश के लिए प्रेरणा बना। नई सुविधाएं : मोबाइल और वेबकास्टिंग CEC ने कई नई सुविधाओं का ऐलान किया। अब BLO बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे। पोलिंग…
बिहार : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निष्पक्ष चुनाव और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम इस तबादले में न केवल नियमित कार्यपालन के लिए जिम्मेदार अधिकारी शामिल हैं, बल्कि उन अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है जो अब तक अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। यह कदम चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा…
Ranchi : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह की लापता मुखिया सपना कुमारी को रांची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है। सपना कुमारी 2 अक्टूबर से लापता थीं, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी। गांधी जयंती के बाद गायब हुईं मुखिया मिली जानकारी के अनुसार गांधी जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सपना कुमारी घर लौटीं। उसके बाद वह दोबारा बाहर निकलीं और फिर उनकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों ने चिंता जताते हुए गोमिया थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुजारिश की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू…
पश्चिमी सिंहभूम,। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान शुक्रवार देर रात हिंसा भड़क उठी। बताया जाता है कि रेलवे हरिजन बस्ती दुर्गा पूजा समिति और एक अन्य पूजा पंडाल के सदस्यों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मामला मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलाए गए, जिससे सात लोग घायल हो गए। इनमें रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों समितियों के बीच विवाद शुरू हुआ था,…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बरेली जाने वाले प्रतिनिधमंडल में शामिल पार्टी नेताओं को शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग—अलग जगहों पर रोक लिया। इस दौरान कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। इनमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष भी शामिल रहे। पुलिस ने उनको उनके सरकारी आवास पर ही हाउस अरेस्ट करते हुए बरेली नहीं जाने दिया। उन्होंने प्रशासन पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए सपा के दल को बरेली जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बताया कि…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय भवन (ब्लॉक ए और ब्लॉक बी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों के कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से उनके उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने समाहरणालय भवन में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों, जैसे- जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला जन संपर्क कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। बाकी कार्यालयों में जिला के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालयों के कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से उनके उत्तरदायित्व के…
रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। अब बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सोरेन पर हमला बोला है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि हेमंत सोरेन जी, हमने बार-बार आपको बताया है, चेतावनी भी दी है कि आपके प्रशासन में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं। आपका सीआईडी विभाग क्या गुल खिला रहा है, इस विषय में भी कई बार आपको अवगत करा चुके हैं।गत वर्ष गुजरात पुलिस की सूचना के बाद धनबाद के बरवाअड्डा में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप (Phensedyl) का जखीरा जब्त किया गया था। यह जानते हुए…
जगदलपुर…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादियों से किसी भी तरह से बातचीत की संभावना से इंकार कर दिया और कहा- वे आत्मसमर्पण करें और बस्तर के विकास में सहभागी बनें. शाह ने जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव, 2025 और ‘स्वदेशी मेला’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को दोहराया. बस्तर की शांति भंग करने वालों को मिलेगी मुंहतोड़ जवाब गृह मंत्री ने कहा कि हथियारों के बल पर बस्तर की शांति भंग करने वालों को सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब देंगे. शाह…
बोकारो: बोकारो के दुंदीबाग में आधा दर्जन दुकानों में आग लग गयी. आग की वजह से लाखों का नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है. अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. आग रुई के गद्दा की दुकान में लगी है. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बीएस सिटी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बचाने में जुट गये. 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड को दी सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद 2 दमकल इंजन को आग…

