Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में वीर शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की. मुख्यमंत्री ने दोनों शहीदों के परिजनों को यह राशि सम्मान स्वरूप चेक के माध्यम से सौंपी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ सदैव खड़ी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीदों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण (क्वालिटी) एवं निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें मुख्यमंत्री ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत राज्य और देश के लिए गौरव की बात है, और सरकार उनके परिवारों के सम्मान एवं सहयोग के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


