Author: डेस्क एडिटर

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के यार्ड में बड़े पैमाने पर रिमॉडलिंग कार्य शुरू किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 दिसंबर से इंटरलॉकिंग का काम शुरू होगा, जो जनवरी 2026 तक चलेगा। इस कार्य का असर रांची स्टेशन से चलने वाली कुल 17 ट्रेनों पर पड़ेगा। यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफॉर्म विस्तार डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि रांची–लोहरदगा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी ताकि राजधानी एक्सप्रेस जैसी लंबी ट्रेनें भी यहां आसानी से रुक सकें। इसके अलावा हटिया–रांची लाइन की ट्रेनें भी इस प्लेटफॉर्म पर खड़ी की जा सकेंगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 का भी विस्तार किया…

Read More

Giridih : गिरिडीह जिले में बीती देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अलकापुरी निवासी रोहित सिंह राठौर (28 वर्षीय) के तौर पर की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी चौक के पास से सामने आई है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहित बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित बाइक समेत सड़क पर गिर गए और पास से गुजर रहे एक लोडेड ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर…

Read More

New Delhi : दिल्ली में मंगलवार की सुबह साकेत कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और बम खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट में भी तलाशी अभियान जारी रहा। इसी दौरान दिल्ली के दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्कूलों—प्रशांत विहार और द्वारका स्थित—को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। तुरंत ही दोनों स्कूल खाली कराए गए और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में पता…

Read More

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और CDPO परीक्षा के परिणाम देर से जारी किए जाने पर नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग कार्यालय के बाहर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण धरना देकर रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करते रहे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा आयोजित हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग ने न तो परिणाम घोषित किया और न ही कोई निश्चित समयसीमा दी। इससे उम्मीदवारों में निराशा और असंतोष बढ़ गया है। धरना दे रहे अभ्यर्थी सत्यनारायण शुक्ला ने…

Read More

Chatra (Piparwar) : सीसीएल की पिपरवार क्षेत्र स्थित अशोक ओपेन कास्ट परियोजना में इस समय गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। परियोजना के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध न होने से जहाँ प्रबंधन पहले ही चिंतित है, वहीं उससे भी अधिक चिंताजनक यह तथ्य है कि तैयार किया गया हजारों टन कोयला आग की भेंट चढ़ रहा है। परियोजना के 83 नंबर कोयला स्टॉक (सैनिक पैच) में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है। कोयला लगातार धू-धू कर जल रहा है और आग का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इससे बड़ी मात्रा में कोयला राख में तब्दील हो रहा…

Read More

Patna : बिहार में नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया आज यानी सोमवार से शुरू हो रही है। CM नीतीश कुमार ने सुबह 11:30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही वर्तमान मंत्रिपरिषद स्वतः समाप्त मानी जाएगी और सभी मंत्री पूर्व मंत्री कहलाएंगे। बैठक में परंपरागत रूप से CM के नेतृत्व के प्रति आभार प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद CM नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस्तीफा स्वीकार…

Read More

Ranchi : हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड में साफ दिखने लगा है। आमतौर पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में महसूस होने वाली ठंड इस बार नवंबर की शुरुआत से ही दस्तक दे चुकी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में सुबह धुंध और कोहरा बढ़ने से दृश्यता कम हो रही है। राजधानी रांची के आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। मैक्लुस्कीगंज में पारा 6 डिग्री पर मैक्लुस्कीगंज में रविवार को लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।…

Read More

Ranchi : रांची के धुर्वा डैम में हुए दर्दनाक हादसे में लापता चौथे पुलिसकर्मी का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले इसी हादसे में डूबे तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव भी डैम से निकाले जा चुके थे। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। चारों पुलिसकर्मी कैसे डूबे? प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण या निजी तौर पर डैम के किनारे गए थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी पानी में उतरने के दौरान अचानक गहरे हिस्से में…

Read More

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार किया गया है। नए आदेश में कुल 32 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित रांची महानगर संयोजक मंडली में प्रमुख सदस्य हैं- अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल मेहता “हेमू”, नयनतारा उरॉव, फरीद खान, विरू तिर्की, रोशन कुमार, अफरोज अंसारी, मनिन्दर सिंह, रामशरण तिर्की, प्रदीप मिर्धा, मधु तिर्की, विक्रम सिंह, रतिश द्विवेदी, अरुण वर्मा, आशुतोष कुमार “सोनु”, अंकिता वर्मा, विजय महतो, शमशाद मल्लीक, सुष्मा वरदेवा, कुलदीप कुमार, अनुप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मो.…

Read More

Palamu : झारखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पलामू पुलिस लाइन में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शुरुआत में रक्तदाताओं की संख्या काफी कम थी। स्थिति देखने के लिए जब पलामू एसपी रीष्मा रमेशन शिविर में पहुंचीं, तो उन्होंने पाया कि लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लोगों में उत्साह जगाने के लिए एसपी ने खुद आगे बढ़कर रक्तदान किया। उनके रक्तदान करते ही अन्य लोग भी प्रेरित हुए और धीरे-धीरे लोग ब्लड डोनेट करने पहुंचे। एसपी रीष्मा रमेशन करीब चार महीने पहले…

Read More