New Delhi : दिल्ली में मंगलवार की सुबह साकेत कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और बम खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट में भी तलाशी अभियान जारी रहा।
इसी दौरान दिल्ली के दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्कूलों—प्रशांत विहार और द्वारका स्थित—को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। तुरंत ही दोनों स्कूल खाली कराए गए और गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
जांच में पता चला कि दोनों घटनाएं झूठी थीं और किसी प्रकार का खतरा नहीं था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों और कोर्ट परिसर की पूरी जांच के बाद इसे ‘होक्स’ यानी झूठी धमकी घोषित किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


