Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग
झारखंड

JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 17, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और CDPO परीक्षा के परिणाम देर से जारी किए जाने पर नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग कार्यालय के बाहर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण धरना देकर रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करते रहे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा आयोजित हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग ने न तो परिणाम घोषित किया और न ही कोई निश्चित समयसीमा दी। इससे उम्मीदवारों में निराशा और असंतोष बढ़ गया है। धरना दे रहे अभ्यर्थी सत्यनारायण शुक्ला ने कहा, “हमारी मांग बहुत सरल है। एफएसओ और CDPO का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए। जरूरत पड़ी तो आंदोलन और भी बड़ा होगा।” छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर में आयोग के अधिकारियों से मिला। बैठक के बाद छात्रों ने बताया कि आयोग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले भी उन्हें कई बार ऐसा आश्वासन दिया गया, लेकिन रिजल्ट अब तक नहीं आया।

अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि परीक्षा, आंसरशीट और मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से हो चुके हैं, फिर रिजल्ट जारी करने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यशैली पारदर्शिता पर प्रश्न खड़ा करती है और इस देरी से उम्मीदवारों के अवसर छिन रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने कहा कि वे कई महीनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिजल्ट आने पर ही उनकी आगे की तैयारी और करियर की दिशा तय होगी। सत्याग्रह के दौरान छात्र शांतिपूर्ण ढंग से ‘रिजल्ट जारी करो’ और ‘JPSC जवाब दो’ जैसे नारे लगा रहे थे।अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक रिजल्ट की निश्चित तिथि नहीं दी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल JPSC की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन छात्र आशा कर रहे हैं कि इस बार दिया गया आश्वासन अंतिम साबित होगा और परिणाम जल्द प्रकाशित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.