Sitamarhi : PM मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद NDA की जीत का दावा किया है। उन्होंने सीतामढ़ी में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी और महागठबंधन पर हमला किया। मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में “जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका” लगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार के युवाओं और महिलाओं ने NDA को चुना और NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की हो गई है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि आरजेडी के नेता युवाओं को कट्टा और रंगदार बनाने की बात कर…
Author: डेस्क एडिटर
Vaishali : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया है। 6 नवंबर को महनार के जंदाहा स्थित बूथ नंबर 53 और 54 पर मतदान के दौरान भीड़ ने अचानक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) पर पत्थर फेंके। इस घटना के बाद पुलिस ने RJD उम्मीदवार ई. रविन्द्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की। SDPO प्रवीण ने की पुष्टि FIR में उनके साथ आधा दर्जन नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। ASI जनार्दन राय ने मीडिया को बताया कि यह घटना ई. रविन्द्र…
Bokaro : बोकारो एयरपोर्ट से हवाई सेवा आरंभ करने में सबसे बड़ी बाधा बने हवाईअड्डा से सटे अवैध बूचड़खानों पर शनिवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में बोकारो इस्पात प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। दूंदीबाद के पास स्थित कुल 29 अवैध बूचड़खानों को पहले ही बोकारो इस्पात की ओर से नोटिस जारी कर स्वयं दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया था। प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने से पहले कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं ही हटा लीं, जबकि निर्धारित समय के बाद भी जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनकी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। अभियान…
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर प्रवासी कामगारों के मसीहा साबित हुए हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। बीते तीन महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक संकट से जूझ रहे इन कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। जैसे ही मुख्यमंत्री को कामगारों की परेशानी की जानकारी मिली, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर…
देश-विदेश: देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट के बाद ब्रेक लग गया है। 4 दिन तक टूटने के बाद आज यानी 7 नवंबर की सुबह सोना चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का दाम 112,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमत बढ़ी है। अन्य शहरों में सोने की कीमत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु : 24 कैरेट सोना 122,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 112,360 रुपये प्रति 10 ग्राम। अहमदाबाद : 24 कैरेट 122,630 रुपये, 22…
New Delhi : अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जवाब मांगा है। यह कार्रवाई उस याचिका पर की गई है, जो हादसे में मारे गए पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। अदालत ने 91 वर्षीय पिता से कहा, “आपको खुद पर बोझ नहीं लेना चाहिए। यह एक दुर्घटना थी, और आपके बेटे को दोषी नहीं…
Lakhisarai : लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में 6 नवंबर को मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बूथ नंबर 404 और 405 पर जब वे पहुंचे, तो ग्रामीणों ने “विजय सिन्हा मुर्दाबाद, वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारेबाजी की। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोबर और चप्पलें भी फेंकी। टूटी सड़कों से नाराज ग्रामीण हलसी बाजार से खुरियारी गांव तक की सड़क पिछले 20 सालों से खराब है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना गुजरना ग्रामीणों के…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में 18 जिलों की 101 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार करीब 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं, युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सक्रियता ने मतदान प्रतिशत को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। दूसरे…
New Delhi : PM मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगी।PM ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र, संकल्प और ऊर्जा है। यह गीत हमें अपने इतिहास और भविष्य दोनों के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने वंदे मातरम् को मां सरस्वती की आराधना और भारत माता से…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर अहम निर्देश जारी किए हैं। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे अपने क्षेत्रों की सड़कों, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों से आवारा कुत्तों को हटाएं। कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और नगरपालिकाओं को भी इस आदेश में शामिल किया है। इसके तहत हाईवे निगरानी टीमें बनाई जाएंगी, जो आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित शेल्टर होम्स में रखेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस और रेलवे स्टेशनों से भी आवारा कुत्तों को हटाया जाए। साथ ही,…

