Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गिरिडीह»तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
गिरिडीह

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 18, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Giridih : गिरिडीह जिले में बीती देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अलकापुरी निवासी रोहित सिंह राठौर (28 वर्षीय) के तौर पर की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी चौक के पास से सामने आई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहित बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित बाइक समेत सड़क पर गिर गए और पास से गुजर रहे एक लोडेड ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय रोहित झंडा मैदान में क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव को देवघर एयरपोर्ट छोड़ा था। ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बाइक पहले ट्रेलर से टकराती है और फिर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से रोहित ट्रक के पहियों में फंस गए।

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर रोहित का शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। भीड़ ने दूसरे ट्रक को पकड़ भी लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है। नो-एंट्री हटने के बाद से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है और चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं।एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी कौशर अली, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन और पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और काफी समय बाद भीड़ शांत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जाम हटाकर यातायात बहाल किया। हादसे से मृतक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग प्रशासन से भारी वाहनों के आवागमन पर सख्ती की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील

December 31, 2025

गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा, गैस कनेक्शन के नाम पर करते थे ठगी

December 27, 2025

गिरिडीह के टोल प्लाजा पर हंगामा, बदमाशों ने झड़प में लहराई पिस्टल… देखें वीडियो

October 24, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.