देश-विदेश : JSSC CGL परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य आरोपी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसे गुरुवार को गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की हनुमंत नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। विनय साह पूर्वोत्तर रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात था और इसी सरकारी नौकरी का फायदा उठाकर लगातार अपनी लोकेशन बदलते हुए फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद रेलवे महकमे में भी खलबली मच गई है। जनवरी 2025 में झारखंड क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ बीएनएस…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और ‘लौहपुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रांची में “सरदार @150 पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक हुई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने बताया कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी, और उनका संदेश हमेशा यही रहा कि…
Ranchi : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ईडी की टीम रेड कर रही है। यह कार्रवाई झारखंड के धनबाद के अलावा कोलकाता में दुर्गापुर, पुरुलिया और कोलकाता शामिल है। जिन लोगों के ठिकानों पर ईडी कार्रवाई कर रही है उनमें कोयला कारोबारी नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कायल शामिल है। ईडी को रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश और सोने के जेवरात मिले है। करोड़ों की बरामदगी, सोना भी मिला छापेमारी के दौरान अब तक जांच एजेंसियों को करोड़ों रुपये कैश, बड़ी मात्रा में सोना और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार…
New Delhi : दिल्ली के लाल किला में हुए कार बम धमाके मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने बताया कि फरीदाबाद के डॉक्टर मॉड्यूल के सदस्यों को हैंडलर्स द्वारा एनक्रिप्टेड वीडियो भेजे जाते थे। इन वीडियो में सुसाइड बम धमाके की तैयारियों और मानसिक तैयारी के बारे में जानकारी दी जाती थी। जांच में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के डॉक्टर मॉड्यूल के हैंडलरों ने करीब दो दर्जन वीडियो भेजे थे। इन संदिग्धों में से एक डॉक्टर मुजम्मिल ने जांच एजेंसियों को पूरी कार्यप्रणाली बताई। एजेंसियां अब यह पता लगाने में लगी हैं कि मुजम्मिल के अलावा और…
Motihari : मोतिहारी में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अपराधियों का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार सुबह VIP (विकासशील इंसान पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे कामेश्वर सहनी शौच कर लौटकर दरवाजे पर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक कामेश्वर सहनी वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि उनका आपराधिक इतिहास भी रहा…
Patna : शिक्षा विभाग ने सिवान के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप मुक्त कर दिया है। विभाग का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप जांच में सही नहीं पाए गए। गौरतलब है कि निगरानी ब्यूरो ने 6 दिसंबर 2023 को मिथिलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था और पटना से सिवान तक कई जगह छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद शिक्षा विभाग ने 12 दिसंबर 2023 को उन्हें निलंबित भी किया था। जांच के लिए विभाग ने संयुक्त सचिव सुनील कुमार…
Sahebganj : साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक खुशी का माहौल मातम में बदल गया। छोटा पंचगढ़ के 24 वर्षीय गुलशन रिखियासन उर्फ मुंशी की मौत रिसेप्शन पार्टी में गोली लगने से हो गई। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।गुलशन अपने दोस्त राहुल पासवान के रिसेप्शन में शामिल होने बड़ा पंचगढ़ गया था। खाना खाने के बाद वह दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। उसी दौरान किसी ने अचानक गोली चला दी। एक गोली गुलशन को लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में समारोह का माहौल चीख-पुकार…
Bokaro : बोकारो जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में सह-स्थापना (Co-location) करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 30 नवंबर तक संयुक्त सर्वे पूरा करें डीडीसी ने निर्देश दिया कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संयुक्त सर्वे का कार्य 30 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए महिला…
देश-विदेश: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की चोट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने बताया है कि गिल तेजी से ठीक हो रहे हैं और टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि गिल खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से एक दिन पहले यानी 21 नवंबर को किया जाएगा। कैसे लगी थी चोट? कोलकाता टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय शुभमन गिल की गर्दन में खिंचाव आ गया था। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा और बाद में अस्पताल ले जाया…
Chaibasa : चाईबासा जिले के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद टीम ने जंगल में चल रही देसी शराब की भट्टी को नष्ट कर दिया और मौके से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की। उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि सहायक आयुक्त उत्पाद को गुप्त सूचना मिली थी कि रेंगो बासा गांव के पास जंगल किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम बनाकर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान टीम ने देखा कि जंगल के भीतर बड़ी संख्या में महुआ से…

