Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए तय आरक्षण पर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। यह याचिका शांतनु कुमार चंद्र उर्फ बबलू पासवान ने दायर की है। उन्होंने रांची और धनबाद नगर निगम में महापौर पद के आरक्षण को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि रांची नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रखा गया है, जो वहां की जनसंख्या…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : झारखंड में अगले चार दिनों तक हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इससे रांची सहित आसपास के जिलों में ठंड से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से तीन से पाँच डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। रांची में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री…
Ranchi : झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डायरेक्टर जनरल (डीजी) रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है। 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। उनकी इस पदोन्नति के साथ अब झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के कुल चार अधिकारी हो गए हैं। तदाशा मिश्रा के साथ अब जिन अधिकारियों के पास डीजी रैंक है, उनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम पुलिस प्रशासन में अनुभव, रणनीति और नेतृत्व को और मजबूत करेगी। तदाशा मिश्रा को प्रोन्नति मिलने…
Patna : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया। मुख्यमंत्री आवास में सुबह 11 बजे हुई विधायक दल की बैठक में साढ़े 11 बजे नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता घोषित किया गया। JDU के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी की पहली और अंतिम पसंद हैं और वह नई सरकार में सभी के कल्याण के लिए काम करेंगे। विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत अच्छा दिन है और सभी का अभिभावक नीतीश कुमार…
Patna : पटना में गुरुवार को होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन पर भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। RPF और GRP की टीमें डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड के साथ प्लेटफॉर्म से लेकर परिसर और आसपास के होटलों तक तलाशी ले रही हैं। ऑपरेशन का नेतृत्व RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल और GRP थानेदार राजेश कुमार सिन्हा कर रहे हैं। तीन दर्जन कछुए बरामद तलाशी के दौरान पटना जंक्शन से तीन दर्जन से…
देश-विदेश: राजधानी दिल्ली में हुए लाल किला बम धमाके के बाद आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में उमर अंग्रेजी में आत्मघाती हमलों को जायज ठहराते हुए इसे ‘शहादत अभियान’ बता रहा है। वीडियो में उमर अकेले कमरे में बैठकर बात कर रहा है और दावा कर रहा है कि आत्मघाती बम विस्फोट की अवधारणा अक्सर गलत समझी जाती है। वह कहता है कि व्यक्ति अपनी मौत को नियति मानकर खतरनाक मानसिक स्थिति में पहुँच जाता है। वीडियो से उसकी कट्टरपंथी सोच स्पष्ट होती है।इस…
Bhojpur : भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में मंगलवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनकी देखरेख में उपचार कर रहे हैं। घायल व्यक्तियों में सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी 60 वर्षीय प्रवेश चौधरी और उनका 28 वर्षीय बेटा शिवमंगल चौधरी शामिल हैं। दूसरी बाइक पर सवार चांदी थाना क्षेत्र जलपुरा गांव के 28 वर्षीय अमित कुमार और 16 वर्षीय शिवराम कुमार भी इस दुर्घटना में घायल…
Patna : पटना में बीती देर रात बालू माफियाओं ने खनन विभाग के दो सैफ जवानों पर हमला कर दिया। स्कॉर्पियो से कुचलने की इस घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम काब गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया। दो सैफ जवान जब्त ट्रैक्टर को थाने ला रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक और उसके…
Ranchi : झारखंड विधानसभा सदस्य और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुई। मुलाकात करने वालों में मलेशिया के सांसद और मलेशियन-इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन, तथा श्रीलंका के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन शामिल थे।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आज अचानक रांची के रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज भी किया और अस्पताल के कामकाज का जायज़ा लिया। डॉ. अंसारी ने इस मौके पर सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर किसी डॉक्टर को सरकारी नौकरी में रहते हुए प्राइवेट क्लिनिक चलाना है, तो उन्हें पहले अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देना होगा। मैं सरकारी व्यवस्था को कमजोर करने की अनुमति नहीं दूंगा।”…

