Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट
झारखंड

रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 18, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के यार्ड में बड़े पैमाने पर रिमॉडलिंग कार्य शुरू किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 दिसंबर से इंटरलॉकिंग का काम शुरू होगा, जो जनवरी 2026 तक चलेगा। इस कार्य का असर रांची स्टेशन से चलने वाली कुल 17 ट्रेनों पर पड़ेगा।

यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफॉर्म विस्तार

डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि रांची–लोहरदगा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी ताकि राजधानी एक्सप्रेस जैसी लंबी ट्रेनें भी यहां आसानी से रुक सकें। इसके अलावा हटिया–रांची लाइन की ट्रेनें भी इस प्लेटफॉर्म पर खड़ी की जा सकेंगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 का भी विस्तार किया जाएगा।

रांची स्टेशन रिडेवलपमेंट की तैयारी

यार्ड रिमॉडलिंग के बाद स्टेशन भवन का बड़ा रिडेवलपमेंट शुरू होगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी में साउथ रेलवे कॉलोनी साइड से नया दूसरा प्रवेश द्वार खोला जाएगा। इसके बाद मुख्य भवन से यात्रियों का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द
  • हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस
  • हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
  • रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर
  • हटिया–सांकी–हटिया मेमू पैसेंजर
  • 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द
  • खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस
  • टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू
  • धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस
  • दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस

विशेष तिथियों पर

  • रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस : 6 और 7 जनवरी
  • रांची–चोपन : 24, 26, 28, 31 दिसंबर; 2, 4, 7 जनवरी
  • चोपन–रांची : 25, 27, 29 दिसंबर; 1, 3, 5, 8 जनवरी

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान एक्सप्रेस : 10 दिसंबर – 7 जनवरी (बोकारो–हटिया के बीच रद्द)
  • आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू : 23 दिसंबर – 7 जनवरी (मुरी–रांची के बीच रद्द)
  • खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस : 23 दिसंबर – 7 जनवरी (मुरी–हटिया के बीच रद्द)
  • आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस : कई तिथियों पर (मेसरा–हटिया के बीच रद्द)
  • रांची–सासाराम एक्सप्रेस : विभिन्न तिथियों पर (रांची–पिस्का के बीच रद्द)
  • सासाराम–रांची एक्सप्रेस : विभिन्न तिथियों पर (पिस्का–रांची के बीच रद्द)

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना समय से बना लें और उपलब्ध वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.