Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने सीएम को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान सीएम ने लोगों की बातों को सुना और संबंधित मामलों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इसी अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला और नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी सीएम से संवाद किया। इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संगठन से जुड़े मुद्दों पर…
Author: डेस्क एडिटर
Dhanbad : डुमरी विधायक जयराम महतो 2015 के रोड जाम मामले में सोमवार को धनबाद न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उनके खिलाफ कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट आए हैं। इस मौके पर विधायक जयराम महतो ने केंदुआडीह गैस रिसाव मामले पर भी सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रक्रिया नहीं, बल्कि अब ठोस फैसला होना चाहिए। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या…
Ranchi : बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा और इंडिया ब्लॉक के नेता आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने नितिन नबीन की नियुक्ति को पार्टी आलाकमान का बेहतर फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी बदलाव और नए नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार है। वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस नियुक्ति को भाजपा में वंशवाद का उदाहरण बताया है।…
Ranchi : रांची के ओरमांझी इलाके में सोमवार तड़के एक जंगली हाथी अपने झुंड से भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। चकला गांव के कई खेतों में हाथी ने फसलों को रौंद दिया और शोर मचाने पर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के पास न जाएं और उसे उकसाने की कोशिश न करें। एहतियातन इलाके में पुलिस और वनकर्मी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं।…
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए सोमवार से धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत कर दी है। राज्यभर में एक साथ 783 धान खरीद केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद शुरू की गई है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ बोनस जोड़कर किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वे मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से संपर्क कर धान खरीद केंद्रों के उद्घाटन कार्यक्रम…
Jamshedpur : जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर पोटका थाना क्षेत्र के हाटा चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेताजी पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर से परिमल गोप (40) नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिमल गोप जोड़ी गांव के रहने वाले थे। वे रोज की तरह रोलाघुटू तीरिंग के काम पर जा रहे थे। इसी दौरान हाटा चौक के पास स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परिमल गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की…
Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड संख्या 04 में एक पिता और उसकी तीन बेटियों की लाश घर के अंदर फंदे से लटकती मिली। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड 04 में एक पिता और उसकी तीन बेटियों की लाश फंदे पर लटकती हालत में मिली। बताया जा रहा है कि गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की जान ली, फिर खुद भी फंदे पर लटक कर…
Ranchi : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया है। यह प्राथमिकी देवघर जिले के मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 281/23 के तहत दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ में हुई। सांसद की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा। निशिकांत दुबे को गौ तस्कर के साथ मारपीट के मामले में आरोपी बनाया गया…
देश-विदेश: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा। इस ऑक्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का नाम भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। सार्थक का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। सार्थक दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हैं और एक ओपनिंग बैट्समैन हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में उन्होंने 9 मैचों में 448 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप भी जीता था। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों पर शतक जड़ा, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। DPL में उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण उनकी IPL…
Ranchi : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) 2023 में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 दिसंबर से शुरू होगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी। यह प्रक्रिया दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 दिसंबर को सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद के क्रम संख्या 1 से 150 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन पहली…

