Author: डेस्क एडिटर

Ranchi : रांची के रिम्स परिसर में लंबे समय से विवादों में घिरे अपार्टमेंट और मकानों के अवैध कब्जे को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन की विशेष टीम मौके पर पहुंची, जिसमें मजिस्ट्रेट और अंचल अधिकारी (सीओ) भी शामिल थे। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन की मौजूदगी के बाद विवादित अपार्टमेंट में रह रहे लोग अब स्वयं ही अपने फ्लैट खाली कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इन फ्लैटों और मकानों में अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाई…

Read More

Dhanbad : धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की गंभीर घटना के बाद शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम ने प्रभावित इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। यह दौरा मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण में प्रभारी डीजीपी तदास मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करके ही समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव की घटना कुछ हद तक प्राकृतिक कारणों से भी…

Read More

Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने ठंड और खराब मौसम में उड़ानों में व्यवधान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए होटल संचालकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिसंबर-जनवरी में घने कोहरे के कारण विशेषकर उत्तर भारत से आने-जाने वाली उड़ानों में बार-बार व्यवधान उत्पन्न होता है। इस दौरान कई यात्री मजबूरन होटल में ठहरने को विवश होते हैं। कुछ स्थानों पर इस स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए होटल किरायों में अत्यधिक और मनमानी वृद्धि की शिकायतें मिली हैं। निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने कहा कि हवाई सेवाओं में बाधा या…

Read More

Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र की चूटूपालू घाटी में शनिवार को एक ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर बेकाबू होकर आगे चल रही बाइक समेत पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रामगढ़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घाटी के एक लेन को बंद कर दिया और दूसरे लेन से यातायात संचालित किया। घाटी में लगा जाम प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया। हादसे…

Read More

Chaibasa : चाईबासा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा मिली जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता पर किसी काम से जुड़े भुगतान या प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। इस संबंध में एसीबी को शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और तय समय पर…

Read More

झारखंड : मंईयां सम्मान योजना की 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नवंबर और दिसंबर महीने की राशि अब एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। लंबे समय से इन किस्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। पहले उम्मीद थी कि नवंबर में राज्य स्थापना दिवस से पहले 2500 रुपये भेजे जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए फैसला लिया है कि इस बार नवंबर और दिसंबर, दोनों महीनों की किस्त एक साथ दी जाएगी। यानी लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 5000…

Read More

New Delhi :  लोकसभा की कार्यवाही आज शुरू हो गई, जिसमें विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण के गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकांश बड़े शहर जहरीली हवा की चादर में जी रहे हैं। राहुल गांधी ने बताया कि इससे लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारी हो रही है, बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कोई राजनीतिक नहीं है, बल्कि हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि वायु प्रदूषण लोगों के जीवन और स्वास्थ्य…

Read More

Patna : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने कार्य निरीक्षक, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के कुल 1907 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसमें कार्य निरीक्षक के 1114, डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 और हॉस्टल मैनेजर के 91 पद शामिल हैं। भर्ती बिहार और बिहार के बाहर दोनों राज्यों के उम्मीदवारों के लिए खुली है। बाहर के उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण और आवश्यक योग्यता कार्य निरीक्षक – 1114 पद 10वीं पास होना अनिवार्य आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में प्रशिक्षण तकनीकी क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के…

Read More

New Delhi : देश की राजधानी नई दिल्ली और देशभर में 13 और 14 दिसंबर को संभावित आतंकवादी हमलों को लेकर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां गंभीर अलर्ट पर हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है, जबकि 14 दिसंबर को दिल्ली में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के बाद से सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर इस दौरान हमले की धमकी दी है। दिल्ली पुलिस की एक…

Read More

Dhanbad : धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। ईडी की टीम ने डेको आउटसोर्सिंग के संचालक और ट्रांसपोर्टर मनोज अग्रवाल, कोयला कारोबार से जुड़े सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार से कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों ने परिसर को घेर लिया। सुबह करीब 7.30 बजे ईडी की गाड़ियां धनसार स्थित मनोज अग्रवाल के आवास पहुंचीं। अधिकारी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और…

Read More