Patna : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, भवेश कुमार सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय के अनुपात में लगभग 60.68% अधिक पाई गई। सूचना के सत्यापन के बाद EOU ने कांड संख्या-43/2025 के तहत मामला दर्ज किया और माननीय न्यायालय से तलाशी आदेश प्राप्त कर 12 दिसंबर को उनके आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान टीम ने निम्नलिखित ठिकानों पर तलाशी ली – पटना स्थित किराए का…
Author: डेस्क एडिटर
New Delhi : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू विमानन बाजार में 60% हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का बाजार मूल्य हालिया संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट गया है। इसी बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के संचालन में हुई गड़बड़ियों की जांच तेज कर दी है और चार फ्लाइट इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। डीजीसीए की जांच समिति में जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्माने, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।…
देश-विदेश: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विनेश ने घोषणा की है कि वह मल्लयुद्ध (रेसलिंग) में वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपना अधूरा सपना पूरा करने के लिए 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी करेंगी। पेरिस ओलंपिक के बाद लिया था संन्यास मालूम हो कि 2024 पेरिस ओलंपिक में विनेश इतिहास रचने के करीब थीं। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। लेकिन मुकाबले से कुछ घंटे पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।…
Ranchi : अरगोड़ा चौक स्थित एक लिकर बार में बार-बार हो रहे विवाद और मारपीट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बार का लाइसेंस सस्पेंड कर दी है। यह कदम रांची एसएसपी राकेश रंजन के अनुशंसा के आधार पर उठाया गया। एसएसपी ने अपने प्रतिवेदन (ज्ञापांक-18430, दिनांक 23.11.2025) में बताया कि अरगोड़ा चौक का मार्ग बेहद व्यस्त रहता है और इस सड़क से विशिष्ट, अतिविशिष्ट तथा माननीय व्यक्तियों का नियमित आना-जाना होता है। ऐसे संवेदनशील मार्ग पर स्थित लिकर बार में संचालक द्वारा ट्रांसजेंडर समूहों को बुलाकर डांस कार्यक्रम और डांस क्लब आयोजित किए जा…
Patna : बिहार सरकार अब राज्य के युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग और उद्योग विभाग मिलकर हर विश्वविद्यालय, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान में स्टार्टअप सेल स्थापित करने जा रहे हैं। इन स्टार्टअप सेल्स में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्यमिता का प्रशिक्षण, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन सपोर्ट और शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा अपने आइडिया पर काम करते हुए स्टार्टअप शुरू करें और रोजगार सृजनकर्ता बनें। उद्योग मंत्री डॉ.…
Patna : बिहार के डिप्टी सीएम सह भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में फैले भूमि विवाद और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर सफेदपोश लोग भूमाफिया बनकर जमीन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ऐसे लोग तुरंत अपनी गतिविधियाँ बंद नहीं करते, तो उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी सावधान किया कि किसी भी तरह की गलत गतिविधि…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक नीरा यादव शून्यकाल में अपने सवाल नहीं पूछ पाने से नाराज होकर सदन से बाहर निकल गईं। उन्होंने सदन में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष को सरकार द्वारा पर्याप्त अधिकार नहीं दिया जा रहा है। नीरा यादव ने बताया कि उन्होंने शून्यकाल के लिए सवाल की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन बाद में उन्हें कहा गया कि “अभी आपका समय नहीं है।” जब उन्होंने इस पर एतराज जताया, तो उनका सवाल दूसरे नंबर पर रखा गया, लेकिन फिर भी उन्हें बोलने का मौका नहीं…
New Delhi : भारत का प्रमुख त्योहार दीपावली अब आधिकारिक रूप से यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो गया है। यह घोषणा बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित यूनेस्को की बैठक में की गई, जिसमें 78 देशों के दर्जनों नामांकनों पर विचार किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से गहराई से जुड़ा त्योहार है। उन्होंने इसे रोशनी और सच्चाई का प्रतीक बताया और कहा कि यूनेस्को की सूची में शामिल होने से दीपावली की वैश्विक लोकप्रियता और बढ़ेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा…
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है। गढ़चिरौली : 11 नक्सलियों ने किया समर्पण छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र से लगे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र की डीजी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर 89 लाख रुपये का इनाम था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी…
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने CDPO भर्ती प्रक्रिया में बड़ी घोषणा की है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने 16 महीनों की देरी खत्म करते हुए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 64 पदों के लिए हुई मेंस परीक्षा में 163 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। अब ये अभ्यर्थी 50 अंकों के इंटरव्यू चरण में हिस्सा ले सकेंगे। CDPO के कुल 64 पदों में से आधे यानी 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद ही आयोग अंतिम मेरिट सूची जारी…

