Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»JSSC CGL 2023 : सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 दिसंबर से
झारखंड

JSSC CGL 2023 : सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 दिसंबर से

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 13, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) 2023 में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 दिसंबर से शुरू होगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी। यह प्रक्रिया दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 दिसंबर को सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद के क्रम संख्या 1 से 150 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन पहली पाली में और क्रम संख्या 151 से 300 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन दूसरी पाली में होगा। 17 दिसंबर को पहली पाली में क्रम संख्या 301 से 450 और दूसरी पाली में क्रम संख्या 451 से 600 तक के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। 20 दिसंबर को पहली पाली में क्रम संख्या 601 से 750 और दूसरी पाली में क्रम संख्या 751 से 847 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा।

वहीं, 22 दिसंबर को कनीय सचिवालय सहायक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। इस दिन पहली पाली में क्रम संख्या 1 से 150 और दूसरी पाली में क्रम संख्या 151 से 288 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। JSSC CGL 2023 के तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद के लिए कुल 847 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि कनीय सचिवालय सहायक पद के लिए 288 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.